चूरू

मतदान के संकल्प के साथ ली सेल्फी, किए हस्ताक्षर

लोकसभा आम चुनाव 2019 में मतदान के दिन 6 मई को अधिक से अधिक मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लाने के लिए चलाई जा रही स्वीप गतिविधियां दिनोदिन परवान चढ़ रही हैं
less than 1 minute read
Apr 09, 2019
churu news
मतदान के संकल्प के साथ ली सेल्फी, किए हस्ताक्षर

चूरू.

लोकसभा आम चुनाव 2019 में मतदान के दिन 6 मई को अधिक से अधिक मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लाने के लिए चलाई जा रही स्वीप गतिविधियां दिनोदिन परवान चढ़ रही हैं। इस सिलसिले में दिन-प्रतिदिन नवाचार और विशेष गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिला कलक्टर संदेश नायक ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित नेचर पार्क में सेल्फी पाइंट और हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया।


कलक्टर नायक ने इस मौके पर नेचर पार्क में आए वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ सेल्फी ली और मतदान संकल्प को लेकर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। बड़ी संख्या में नेचर पार्क में मौजूद लोगों ने इस दौरान सेल्फी पाइंट पर खड़े होकर सेल्फी ली, फोटो खिंचवाए तथा छह मई को आवश्यक तौर पर मतदान करने का संकल्प लिया।
एडीएम रामरतन सौंकरिया ने कहा कि सभी लोगों को इस बारे में स्वयं जागरूक होकर मतदान करना चाहिए और दूसरे लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। एसडीएम श्वेता कोचर ने युवाओं से आह्वान किया वे अपने आस-पास यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति मतदान से वंचित नहीं रहे।

इस मौके पर मौजूद युवाओं ने छह मई को आवश्यक रूप से मतदान करने का संकल्प दोहराया और कहा कि वे दूसरे लोगों को भी इसके लिए जागरुक करेंगे। इस दौरान सीईओ डीआर सुथार, एसीईओ नरेंद्र चौधरी,डीएफओ बनवारी लाल शर्मा, एसीएफ राकेश दुलार, सहायक स्वीप प्रभारी शांतनु डाबी, पीआरओ कुमार अजय, शिवकुमार शर्मा, राजेंद्र मुसाफिर, अनिल झिरमिरिया, सुनील शर्मा, होशियार चंद्र, मुकेश खारिया, गजेंद्र महर्षि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Published on:
09 Apr 2019 10:39 pm