Rahul In Churu : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान राहुल चूरू में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर बरसे।।
चूरू।
lok sabha election Rajasthan 2019 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Rahul Gandhi सोमवार को प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान राहुल Churu के सरदारशहर स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। राहुल गांधी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर फोकस करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने मोदी पर पिछले पांच वर्षों में अमीर लोगों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के गरीबों के बैंक खातों में पैसा डालेगी। इसलिए हम "न्याय" लेकर आए हैं। हर साल 72 हजार रुपए 5 करोड़ महिलाओं के खातों में सीधे ट्रांसफर होंगे। पहले युवाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए परमिशन लेनी पड़ती थी। अगर हमारी सरकार बनी तो बिजनेस के लिए शुरूआती तीन साल तक किसी परमिशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में बैंक से करोड़ों का लोन लेकर अमीर बाहर घूम रहा है और किसान बैंक का 20 हजार का कर्ज नहीं चुकाता है तो उसे जेल हो जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर किसी भी किसान को कर्ज न चुकाने पर जेल नहीं होगी। नोटबंदी एवं जीएसटी के आने से लोगों ने माल खरीदना बंद किया। इससे फैक्ट्रियां बंद हो गई और नौकरियां कम हो गई। उन्होंने कहा कि न्याय योजना से लोगों के जेब में पैसा आएगा तो वे माल खरीदेंगे। फैक्ट्रियां शुरू होगी और रोजगार बढ़ेगा।