चूरू

ये देखो सरकारी स्कूल के बच्चों के हालात, मंत्री व जिला कलक्टर का नाम भी नहीं पता

सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जगदीश प्रसाद माहीच की अध्यक्षता में मंगलवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय में परस्पर संवादात्मक स्कूली वचन बद्धता एवं प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
less than 1 minute read
Jan 16, 2019
churu news
ये देखो सरकारी स्कूल के बच्चों के हालात, मंत्री व जिला कलक्टर का नाम भी नहीं पता

सुजानगढ़. सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जगदीश प्रसाद माहीच की अध्यक्षता में मंगलवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय में परस्पर संवादात्मक स्कूली वचन बद्धता एवं प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम सम्पन्न हुए। मास्टर ट्रेनर पप्पूराम मीणा, पुरुषोत्तमलाल चौहान, पर्यवेक्षक रामस्वरूप, पर्यवेक्षक नवरतन, नरेश अरोड़ा, ओमप्रकाश व शीतल मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित कर नए मतदाता की पात्रता, नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। विभिन्न प्रकार की प्रश्नोत्तरी के माध्यम से लोकतंत्र व चुनाव के बारे में बताया। तहसीलदार माहिच ने बताया कि बाल भारती उमावि के कक्षा 11 व 12 के 115 विद्यार्थियों को प्रदेश में कितने विधायक, राष्ट्रीय मतदाता दिवस दिनांक क्या, मतदाता बनने के लिए पात्रता की उम्र, मतदान मशीन का नाम, चूरू के कलक्टर का नाम, मास्टर भंवरलाल मेघवाल किस विभाग के मंत्री हैं जैसे प्रश्न पूछे लेकिन छात्रों के जवाब असंतोषजनक रहे। राजकीय आदर्श उमावि लोढ़सर के 8 3, रा भीवसरिया बालिका उमावि के 72 विद्यार्थियों से भी ऐसे प्रश्न पूछे गऐ जिनके जबाव सराहनीय रहे।

Published on:
16 Jan 2019 03:11 pm