चूरू

पानी का बिल जमा कराने जा रहे व्यक्ति के रुपए लूटे

बोलेरो सवार युवकों पर 66 हजार रुपए लूटने का आरोप
2 min read
May 28, 2018
churu crime
churu photo

सरदारशहर. आपणी योजना कार्यालय सरदारशहर में गांव के पानी का बिल जमा कराने जा रहे व्यक्ति के साथ सोमवार को लूट हो गई। आरोपित युवक को सूनसान जगह ले गए और धमकाकर रुपए से भरा थैला छीन लिया। जानकारी के अनुसार जैतासर निवासी मेघराज सिहाग गांव के पानी के बिल के लिए ग्रामीणों से एकत्रित किए गए 66 हजार 300 रुपए लेकर सोमवार को बिल जमा कराने के लिए सरदारशहर आ रहा था। गांव के बस स्टैंड पर सरदारशहर की तरफ जा रही बोलेरो में सवार हो गया। आपणी योजना कार्यालय आने पर मेघराज ने बोलेरो चालक को रोकने के लिए बोला तो चालक ने बोलेरो को रोकने की बजाय स्पीड बढ़ाकर तारानगर रोड की तरफ भगा ले गया। सुनसान जगह पर थैली में रखे ६६ हजार तीन सौ रुपए छीनकर मेघराज को गाड़ी से पटक कर भाग गए। बोलेरो में चार व्यक्ति सवार थे। मेघराज सिहाग पुलिस थाने पहुंचकर आपबीती बताई। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ।

सूनसान जगह ले जाकर छीना
गांवों में आपणी योजना का पानी सप्लाई किया जाता है। गांव में एक मीटर लगाया हुआ है। यहां बनी जल कमेटी के सदस्य मीटर के आधार पर घर-घर जाकर राशि एकत्रित करते हैं और आपणी योजना कार्यालय, सरदारशहर में जमा करवा देते हैं। इसी प्रकार जैतासर में मीटर के आधार पर 6 6 हजार 300 रूपए का बिल बना था। कमेटी के सदस्यों ने घर-घर जाकर राशि एकत्रित की। उक्त राशि को जमा कराने के लिए कमेटी के सदस्य मेघराज सिहाग सरदारशहर आ रहे थे रास्ते में बोलेरो सवार चार जनों ने राशि लूट कर मेघराज को पटक कर फरार हो गए।

लुटेरों को भेजा जेल
बीदासर. कस्बे के डालमचंद एंड हिंदुस्तान पेट्रोलियम फ ीलिंग स्टेशन के मुनीम से सात मई को करीब १५ लाख रुपए लूटने के आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया। 10 दिन की रिमांड पूरी होने पर सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी महेन्द्र जाट व नरेश जाट उर्फ नरिया को सुजानगढ़ न्यायालय में पेश किया था। मामले में गिरफ्तार अहमदाबाद के नारौल पुलिस थाने के कांस्टेबल गोविन्द मोरी, होमगार्ड घनश्याम व हितेश पटनी तथा लूट की साजिश में शामिल कस्बे के वार्ड सात निवासी शंकरलाल मेहला व जोगलिया निवासी गिरधारी जाट को न्यायालय ने २४ मई को ही जेल भेज दिया था।

Published on:
28 May 2018 10:38 pm