चूरू

LPG Crisis : गैस सिलेंडर संकट के विरोध में रतनगढ़, सुजानगढ़ और सरदारशहर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

वक्ताओं ने कहा कि गैस की किल्लत के कारण आमजन को फिर से लकड़ी के चूल्हों की ओर लौटना पड़ रहा है।

2 min read
Mar 16, 2026


चूरू. घरेलू गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति संकट के विरोध में रविवार को जिले के रतनगढ़, सुजानगढ़ और सरदारशहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। रतनगढ़ में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार विधायक पूसाराम गोदारा के नेतृत्व में घंटाघर के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। विधायक गोदारा ने कहा कि गैस सिलेंडरों की कमी और कीमतों में बढ़ोतरी से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा कालाबाजारी बढ़ रही है।

प्रदर्शन में पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंद चाकलान, भानीराम मेघवाल, कल्याण सिंह, सुरेंद्र हुड्डा, भंवरलाल जसेल, अजय बणसिया, इलियास खान, फकीर चंद, मुख्तयार खान, मोहम्मद जब्बार, महावीर सिंह, महेश चंद्र पुरोहित, सज्जन बाटड़, कयूम गौरी, संदीप भार्गव, हारून खत्री, भागीरथ खीचड़, दिलीपी बिस्सू, जाकिर हुसैन, महेंद्र सैनी, सुरेश खेरिया, दलीप सिहाग, नेमीचंद खटीक, प्रदीप सैनी,जगदीश सोनी, लादूराम, विनोद स्वामी, शिव कुमार गाडकिल, रणजीत खोथ, लीलाधर गोदारा, मोहन लाल मेघवाल, नवाब खां, इदरीश खत्री, विजय कुमार, सुरेश पूनिया, वेद प्रकाश पंवार, पुरुषोत्तम इंदौरिया, अनिल पारीक, चरण सिंह कोका, राजकुमार बबेरवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सुजानगढ़ में शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से गांधी चौक में गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया गया। विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज मेघवाल के सानिध्य में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि गैस की किल्लत के कारण आमजन को फिर से लकड़ी के चूल्हों की ओर लौटना पड़ रहा है। प्रदर्शन में पूर्व देहात अध्यक्ष विद्याधर बेनीवाल, शिक्षक नेता रामचन्द्र गोदारा, पूर्व उपसभापति अमित मारोठिया, पार्षद ओंकारमल मेघवाल, सलीमखां एडवोकेट, महिला सेवादल जिलाध्यक्ष डा. योगिता सक्सेना, अमजदखां, मास्टर दाऊद काजी, रामनिवास गुर्जर, मदन सोनी, युवा कांग्रेस अनु. जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष बंटी लाखन, अजय ढ़ेनवाल, पूर्व पार्षद हितेश जाखड़ व बजरंग सेन, असलम मौलानी आदि ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

वहीं सरदारशहर में गांधी चौक पर विधायक पंडित अनिल शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार की गैस वितरण व्यवस्था और बढ़ती दरों के विरोध में पुतला दहन कर रोष जताया। विधायक शर्मा ने कहा कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से गरीब और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

इस अवसर पर निवर्तमान उप प्रधान केशरी शर्मा, देहात अध्यक्ष दुर्गाराम पारीक, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र राजवी, अब्दुल रसीद चायल, उमरदीन सैयद, मनफूल खां फौजी, राजेश पारीक, फारुक ज्यान मोहम्मद व्यापारी, मदनसिंह निर्वाण, मस्तान जिन्द्रान, विनोद जांगिड़, परमेश्वर दुबे, सीताराम चौहान, शांतिलाल नाहटा, किशनाराम मेघवाल, शेरमोहम्मद बिसायती, रावत जांगिड़, ओमप्रकाश मेघवाल, ओमप्रकाश नाई, विमल जम्मड़, जगदीश धन्नावंशी, लालबहादुर सेवदा, राजू खोखर, विजयपाल सारण, रामलाल सारण, मोतीलाल जाखड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Published on:
16 Mar 2026 11:57 am
Also Read
View All

अगली खबर