चूरू

आतंकियों से लोहा लेने वाले मेजर पवन कुमार को मिला सेना का बड़ा सम्मान

पाक अधिकृत कश्मीर से भारत में घुस रहे आतंकवादी को किया था ढेर  

2 min read
Aug 24, 2018
pawan kumar

सादुलपुर.

निकटवर्ती गांव हांसियावास निवासी मेजर पवन कुमार खीचड़ को शौर्य चक्र पुरस्कार से नवाजा गया है। इस सम्मान की सूचना मिलने पर गांव में मिठाईयां वितरित कर खुशी का इजहार किया गया। शौर्य-चक्र भारतीय सेना में बहादुरी के कार्य के लिए दिया जाता है। भारत के रक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय पर्व पर शौर्य-चक्र पुरस्कार की घोषणा की गई। जिसमें खीचड़ सहित १४ बहादुर सैनिकों को शामिल किया गया है।


गांव के गौरासिंह सहारण ने बताया कि सितंबर 2017 में श्रीनगर में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में पवन कुमार ने एक खुंखार आतंकवादी तथा एरिया कमांडर जो पाक अधिकृत कश्मीर से भारत की सीमा में घुसने की कोशिश की थी। उसे गोलियों से ढेर कर दिया था। इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी पर इनाम घोषित था। मेजर खीचड़ को भारत सरकार की ओर से 25 बीघा नहरी जमीन तथा जयपुर में एक प्लाट भी प्रदान किया जाएगा। मेजर की उपलब्धि पर सतवीर खीचड़, रामनारायण, गौरासिंह सहारण, राजपाल खीचड़ सहित द्रोणाचार्य अवार्डी अनूप सहारण, शिक्षक नेता मनोज पूनिया आदि ने खुशी जताई। मेजर के घर पहुंचकर उनके माता-पिता का मुंह मीठा करवाया। जिले के पूर्व सैनिकों ने इस जिले के लिए एक गौरव बताया।

लखनऊ में नियुक्त

मेजर पवन कुमार लखनऊ में तैनात हैं। इनकी पत्नी ममता खीचड़ भारतीय सेना में चिकित्सक है जो १६ जाट रेजीमेंट लखनऊ में नियुक्त हैं। मेजर का जन्म एक साधारण किसान परिवार में हुआ। पिता सत्यवीर सिंह तथा माता सुमित्रा देवी खेतीबाड़ी का काम करते हैं। प्रारंभिक शिक्षा दसवीं तक बीआरजेडी पब्लिक स्कूल न्यांगल बड़ी में हुई। उनकी ट्रेनिंग वर्ष 2019 में चैन्नई में पूरी हुई। बाद में ज्यादातर पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में रही। वर्ष 2012 में आर्मी एडवेंचर कप भी जीता था। मेजर के दो पुत्र हैं।

दक्षिण अफ्रीका में भी दी थी सेवा
मेजर पवन कुमार ने वर्ष 2012-13 में संयुक्त राष्ट्र शंाति मिशन के तहत दक्षिण अफ्रीका के कांगो शहर में अपनी सेवाएं दी थी।

Published on:
24 Aug 2018 11:37 am
Also Read
View All