चूरू

मौलवी ने 11वर्षीय छात्र के साथ किया कुकर्म, घटना के बाद मस्जिद में जा छिपा आरोपी

राजस्थान के चूरू के रतनगढ़ में मदरसा में तामील देने वाले एक मौलवी का 11 वर्षीय छात्र के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
May 12, 2019
मौलवी ने 12 साल की बच्ची के साथ किया कुकर्म, घटना के बाद मस्जिद में जा छिपा आरोपी
मदरसा में मौलवी ने 12 साल की बच्ची के साथ किया कुकर्म, घटना के बाद मस्जिद में जा छिपा आरोपी

रतनगढ़.
राजस्थान के चूरू के रतनगढ़ में मदरसा में तामील देने वाले एक मौलवी का 12 वर्षीय छात्र के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय वार्ड 28 में भीलवाड़ा निवासी मौलवी इकबाल यहां इसी मौहल्ले क एहलेधीश मदरसा में पिछले तीन माह से बच्चों को तामील देने का कार्य कर रहा है। शनिवार को सुबह मौलवी इकबाल ने मदरसा के पास में ही रहने वाले 12 वर्षीय छात्र के साथ कुकर्म किया था, इसकी घटना जब पीडि़त छात्र ने रविवार को सुबह घरवालों को बताई तो परिजनों ने मौलवी के प्रति आक्रोश व्यक्त किया और मौलवी के साथ मारपीट का प्रयास करने लगे।

इसी दौरान मोहल्ले के अन्य लोगों ने मौलवी को यहाँ से भगा दिया। उसके बाद मौलवी यहां से फरार हो गया और अन्य मस्जिद में जाकर छिप गया। स्थानीय पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ मामला दर्ज करवाने के बात कही। इस पर परिजन आपस में विचार विमर्श करने लगे, उसके बाद पुलिस ने भी मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की बात कही। हालांकि अभी तक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ है वहीं मौहल्ले के आसपास के लोगों में मौलवी के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।

Updated on:
12 May 2019 06:19 pm
Published on:
12 May 2019 04:18 pm