चूरू

दो माह बाद मॉडुलर ओटी में होंगे ऑपरेशन

चूरू. निमार्णाधीन पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज का शुक्रवार को कार्यकारी एजेंसी एचएससीएल के जोलन है मनोज कुमार ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2018, 10:57 AM IST
medical colleg churu
churu photo

जोनल हैड ने लिया निर्माण कार्य का जायजा
चूरू. निमार्णाधीन पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज का शुक्रवार को कार्यकारी एजेंसी एचएससीएल के जोलन है मनोज कुमार ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया। मेडिकल कॉलेज भवन के अलावा छात्रावास व भरतिया अस्पताल में चल रहे निर्माणकार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आपातकालीन वार्ड में दो माह बाद चार मॉडुलर ऑपरेशन थिएटर तैयार कर कॉलेज को सौंप दिया जाएंगे। यानी नौ निर्मित आपातकाली वार्ड को तैयार होने में अभी दो माह का इंतजार करना पड़ेगा।

उन्होंने प्रिंसिपल डा. वीरबहादुर सिंह से कहा कि अब तक जितना कार्य हो चुका है और अभी जो कार्य चल रहे उन्हे पूरा करने में कितना बजट लगेगा इसकी रिपोर्ट तैयार कर देंगे। इसके बाद अस्पताल में चिकित्सकों के द?तरों के निर्माण की प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए और बजट की जरूरत पड़ेगी। इसलिए सरकार की स्वीकृति के बाद ही काम हो पाएगा। यानी जिस गति से काम हो रहा है उससे साफ जाहिर हो रहा है कि आगामी एक साल तक चिकित्सकों को बैठने के लिए अस्पताल में जगह नहीं मिलेगी। मतलब वे इधर-उधर भटकते रहेंगे और मरीज उन्हे ढूंढते रहेंगे।
इस जोनल हैड ने इंजीनियरों को मजदूर बढ़ाने के निर्देश दिए और कहा कि छात्रों के आने से पहले छात्रावास व कक्षा-कक्षा पूरी तरह तैयार हो जाना चाहिए। इस मौके पर पीएसपी कंपनी के एमडी आरएस यादव, एचएससीएल के इंजीनियर सैय्यद करीम व इंजीनियर अजय कुमार मौजूद थे।
जिला प्रमुख ने किया अवलोकन : वहीं शाम को पंचायत राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ के निर्देश पर जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने मेडिल कॉलेज निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने पीएसपी क?पनी के एमडी यादव को जल्द से जल्द कक्षा-कक्ष व छात्रावास तैयार करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जोनल हैड ने निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए कहा की कार्य प्रगती पर है।

Published on: