चूरू

न्यांगली ने आचार संहिता में किया 2 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण

प्रदेश में भाजपा की सरकार के बाद बनी कांग्रेस सरकार ने भी आम आदमी को विकास के नाम पर निराश करने का ही कार्य किया है
less than 1 minute read
Mar 25, 2019
churu news
न्यांगली ने आचार संहिता में किया 2 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण

सादुलपुर. प्रदेश में भाजपा की सरकार के बाद बनी कांग्रेस सरकार ने भी आम आदमी को विकास के नाम पर निराश करने का ही कार्य किया है। उक्त विचार बसपा नेता मनोज न्यांगली ने शनिवार शाम को मोहल्ला नरडिय़ान में उनके कार्यकाल में शुरू हुए विकास कार्यों के लोकार्पण के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। न्यांगली ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमें जीत ना मिली हो, लेकिन जनता ने जिस आशा व विश्वास के साथ कांग्रेस को वोट देकर कांग्रेस प्रत्याशी को विधायक बनाया था। लेकिन विधायक व सरकार जन अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी। जिसका बदला हमें लोकसभा चुनावों में लेकर कांग्रेस सरकार को सचेत करना पड़ेगा। महावीरसिंह बीका की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में न्यांगली की ओर से अपने विधायक कार्यकाल में वार्ड नंबर १३ व १८ में विधायक कोष से १९ लाख रुपए की लागत से सड़क एवं एक लाख रुपए की लागत से पाइप लाइन डलवाई थी। जिसका लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर वार्डवासियों ने पूर्व विधायक न्यांगली का अभिनंदन कर आगामी लोकसभा चुनाव में तन-मन से साथ देने का वादा किया। कार्यक्रम में हाजी फेज शेख, गफ्फार पठान, मंजूर खां, शौकत अली, सद्दीक खींची, अनवर मोहम्मद, अफजल अली, तीर्थराज बरबड़ राहुल पारीक, अजीत जांगिड़ आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन अजीज खींची ने किया।

Published on:
25 Mar 2019 01:58 pm