चूरू

#election 2018 कल से दाखिल होंगे नामांकन, प्रत्याशी के साथ जा सकेंगे केवल चार समर्थक

विधानसभा चुनाव 2018 के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिले में छह विधानसभा क्षेत्रों में रिटर्निंग अधिकारी लगा दिए गए हैं। सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे। लेकिन इस बार नामंकन पत्र दाखिल करने के लिए भारी भरकम भीड़ रिटर्निंग अधिकारी कक्ष तक नहीं जा सकेगी।
2 min read
Nov 11, 2018
churu election nomination
#election 2018 कल से दाखिल होंगे नामांकन, प्रत्याशी के साथ जा सकेंगे केवल चार समर्थक

चूरू.

विधानसभा चुनाव 2018 के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिले में छह विधानसभा क्षेत्रों में रिटर्निंग अधिकारी लगा दिए गए हैं। सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे। लेकिन इस बार नामंकन पत्र दाखिल करने के लिए भारी भरकम भीड़ रिटर्निंग अधिकारी कक्ष तक नहीं जा सकेगी। प्रत्याशी के साथ केवल चार समर्थक ही अंदर जा सकेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों पर दो डीवाईएसपी व70 सिपाहियों का जाप्ता लगा दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्तानंद अग्रवाल ने बताया कि सादुलपुर, तारानगर, सरदारशहर, सुजानगढ़, रतनगढ़ व चूरू उपखंड अधिकारी को रिटर्निंग अधिकारी लगाया गया है। नामांकन दाखिल करते समय आचार संहिता का उलंघन करते पाए जाने वाले दलों व उम्मीदवारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय परिसर में जुलूस पर प्रतिबंध है।

रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों पर लगाया पुलिस जाप्ता

नामांकन के दौरान रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों के आस-पास भारी पुलिस जाप्ता लगाया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिलसिंह चौहान ने बताया कि प्रत्येक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पर दो डीवाईएसपी, तीन थानाधिकारी, ७० कांस्टेबल लगाए गए हैं।
वहीं जिस दिन भाजपा व कांग्रेस पार्टियों के उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे उस दिन जाप्ता और बढ़ा दिया जाएगा।

13 या 14 को होगा ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन

विधानसभा वार ईवीएम व वीवी पैट का अवंटन अगले सप्ताह तक कर दिया जाएगा। इसके लिए 13 या14 को प्रथम रेंडमाइजेशन किया जा सकता है। इस दौरान विभिन्न दलों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद ईवीएम व वीवी पैट को पोलिंग पार्टी रवाना स्थल चूरू, सादुलपुर व रतनगढ़ में रखवा दिया जाएगा। इसके बाद दूसरे रेंडमाइजेशन में बूथवाइज इनका आवंटन किया जाएगा।

चूरू को मिली और 165 वीवीपैट मशीन
एडीएम रामरतन सौंकरिया ने बताया कि ईवीएम के अनुपात में जिले में 165वीवीपैट मशीन कम थी। बीकानेर संभाग कार्यालय से 165 वीवीपैट मशीन दी गई। उनकी प्राथमिक जांच करवाकर विधानसभा वाइज आवंटित की जाएंगी।

पैंसिया होंगे जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी

रतनगढ़. आगामी विधानसभा चुनाव में रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जनता दल (यूनाइटेड) के प्रत्याशी दौलतराम पैंसिया होंगे। पैंसिया वर्तमान में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हैं। पार्टी की ओर से जारी की गई 13 नामों की पहली सूची में पैंसिया को रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया गया है। पैंसिया ने बताया कि जंतर मंतर स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में जदयू उम्मीदवारों की पहली सूची 13 जनों की जारी की गई। इस मौके पर वहां राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान प्रभारी संजय झा, अफाक अहमद खान व श्याम वर्मा आदि उपस्थित थे।

माकपा के चौधरी 15 को करेंगे नामांकन

सरदारशहर. विधानसभा चुनाव के लिए माकपा के छगनलाल चौधरी 15 नवम्बर को नामांकन दाखिल करेंगे। माकपा के तहसील सचिव
रामकृष्ण छिम्पा ने बताया कि 15 नवम्बर को पार्टी नामांकन दाखिल करेगी।

Updated on:
11 Nov 2018 12:03 pm
Published on:
11 Nov 2018 12:03 pm