चूरू

अब नई सरकार खोलेगी बंद हुई स्कूलें, विभाग ने सरकार को भेजी रिपोर्ट

सुजानगढ़ व बीदासर ब्लॉक में नामांकन कम होने पर भाजपा सरकार के कार्यकाल में मर्ज हुए प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलें वापस खुलने के आसार बन रहे हैं।
less than 1 minute read
Jan 09, 2019
churu news
अब नई सरकार खोलेगी बंद हुई स्कूलें, विभाग ने सरकार को भेजी रिपोर्ट

सुजानगढ़. सुजानगढ़ व बीदासर ब्लॉक में नामांकन कम होने पर भाजपा सरकार के कार्यकाल में मर्ज हुए प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलें वापस खुलने के आसार बन रहे हैं। जनवरी 2014 से दिसम्बर 2017 तक दोनों ब्लॉक के 138 राजकीय प्राथमिक व उप्रा विद्यालयों का समीप के माध्यमिक व उमावि में समायोजन किया गया था। इस दौरान मर्ज हुए स्कूलों पर ताले लग गए थे। लेकिन अब प्रारंभिक शिक्षा के तहत समन्वित किए गए प्रावि व उप्रावि विद्यालयों की नई सरकार ने समीक्षा शुरू कर दी है। 10 जनवरी तक दोनों ब्लॉक के प्राथमिक व उप्रावि की समीक्षा प्रारम्भिक शिक्षा विभाग को भिजवानी थी। मगर आठ जनवरी को ही अधिकारी अपनी रिपोर्ट भिजवा चुके हैं। अब समीक्षा के बाद खुलने की सम्भावना है। दरअसल, प्रारंभिक शिक्षा में सुधार व गुणात्मक शिक्षा के लिए राज्य सरकार ने सत्र 2014-15 से लेकर 2017-18 तक दोनों ब्लॉक के 138 विद्यालयों को समायोजित किया था।

विद्यार्थियों को हुई थी परेशानी
दोनों ब्लॉक में न्यूनतम नामांकन वाले राजकीय प्राथमिक व उप्रावि के समायोजन के दौरान विद्यार्थियों को परेशानी हुई थी। कई जगहों पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विद्यालयों को समायोजित नहीं करने की मांग भी की थी।

इनका कहना है

मर्ज स्कूलों के संबंध में चाही गई सूचना मंगलवार को ही उच्चाधिकारियों को भिजवा दी गई है। जैसे निर्देश मिलेंगे तद्नुसार आगामी कार्रवाई कर दी जाएगी।
कैलाश मेघवाल, एबीईईओ सुजानगढ़

Published on:
09 Jan 2019 10:49 pm