चूरू

चूरू में महाशिवरात्रि पर घर हर मंदिर में गूंजा ऊॅं नम:शिवाय महामंत्र, हुए अभिषेक

महाशिवरात्रि पर सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने का सिलसला शुरू हो गया। सुबह सूर्योंदय के बाद तो अनेक मंदिरों में कतारे लग गई।

less than 1 minute read
Feb 16, 2026

चूरू. विदा होती शिशिर, बहती बसंती बयार, गुलाबी धूप बिखेरते रवि, मंदिरों में गूंजती घंटिया, हर घर में धूप बत्ति की महक और मंदिरों की ओर बढ़ते श्रद्धालुओं के कदम.. कुछ ऐसा ही वातावरण रहा रविवार को अंचलवासी महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर महादेव (Mahadev) को प्रसन्न करने को आतुर रहे। कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम् सदावसंतं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि प्रार्थना कर शिव का आह्वान करते श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक किया।

मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा

महाशिवरात्रि पर सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने का सिलसला शुरू हो गया। सुबह सूर्योंदय के बाद तो अनेक मंदिरों में कतारे लग गई। मातृशक्ति, बालक, बालिकाएं और युवाओं सहित वरिष्ठजन मेंदिर में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।चूरू के बारह महादेव, बद्रीनारायण शिवालय, श्याममंदिर शिवालय, मंगलेश्वर महादेव, बागला मंदिर शिवालय, बूंटिया के बूंटीनाथ आश्रम, हनुमानगढ़ी शिवालय, परशुराम मंदिर शिवालय, सवाईसागर शिवालय, शंकरनाथ छतरी शिवालय, कृष्ण मंदिर शिवालय, गंगामाता मंदिर, रघुनाथ मंदिर, चौलावा कुआं शिवालय, गोपालजी मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, बारह महादेव, वीर हनुमान मंदिर, ओझा मंदिर, स्वयं ज्योति शिवालय, मंत्रियों की छतरी शिवालय, नीलकण्ठ महादेव, गोगामेड़ी शिवालय, गांव खांसोली के संकटमोचन मंदिर, रामनगर शिवालय सहित गांव घांघू, लाखाऊ, दूधवाखारा, सिरसला, घंटेल तथा देपालसर तारागढ़ी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।

Published on:
16 Feb 2026 12:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर