चूरू

robber bride churu: शादी के दूसरे दिन लूट कर भाग जाती थी लुटेरी दुल्हन

robber bride churu: लुटेरी दुल्हन पहले से शादीशुदा है, उसके तीन बच्चे हैं। पहले भी दो जगहों पर साथियों के साथ वारदात कर फरार हो चुकी है।

2 min read
Apr 20, 2022
robber bride churu: शादी के दूसरे दिन लूट कर भाग जाती थी लुटेरी दुल्हन

lootri dhulan churu: चूरू, चूरू जिले के साहवा थाना क्षेत्र के गांव झाड़सर कांधला में शादी के आठ दिन बाद पति व सास को दूध में बेहोशी की दवा पिलाकर साथियों के साथ नकदी व जेवरात लेकर भागी लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने यमुनानगर हरियाणा में उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर दी। पुलिस आरोपी दुल्हन के साथियों की तलाश में जुटी हुई है। पूछताछ में सामने आया कि लुटेरी दुल्हन पहले से शादीशुदा है, उसके तीन बच्चे हैं। पहले भी दो जगहों पर साथियों के साथ वारदात कर फरार हो चुकी है।

साहवा थानाधिकारी सुरेश कस्वां ने बताया कि शनिवार को गांव झाड़सर कांधलान निवासी राजेन्द्र पुत्र प्रताप सिंह जाट (34) द्वारा मामला दर्ज कराने पर मुखबिरों को सक्रिय किया गया। जांच के अनेक पहलुओं को आधार मानते हुए तलाश शुरू की। इस दौरान मुखबिर के जरिए लुटेरी दुल्हन के बारे में जानकारी मिली तो एक टीम का गठन कर हरियाणा की तरफ रवाना किया। टीम सदस्य जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल हनुमान सिंह, महिला कांस्टेबल कविता, रोहितास व रूपाराम आदि ने सोमवार को हरियाणा के यमुनानगर कस्बे की डामला हरिजन बस्ती में आरोपी लुटेरी दूल्हन प्रतीक्षा के घर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया गया। प्रारम्भिक पूछताछ कर मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट तारानगर के समक्ष पेश किया जहां से न्यायिक मजिस्ट्रेट ममता ने उन्हे 21 अप्रेल तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। पूछताछ में अन्य सहयोगियों, गिरोह और इस प्रकार के किसी अन्य मामलों में इन सब की संलिप्तता, लूट के गहनों व नगदी की बरामदगी आदि के लिए पूछताछ की जाएगी।

प्रतीक्षा का असली नाम प्रिया निकला
जांच अधिकारी हनुमान सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची टीम ने जब फोटो और अन्य सबूतों के आधार पर जब पड़ताल की तो आरोपी प्रतीक्षा की पहचान प्रिया पत्नी बाबूलाल पाण्डे (42) निवासी डामला हरिजन बस्ती यमुनानगर हरियाणा के रूप में हुई जिस पर उनके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। मौके से पूछताछ में पता चला है कि वो पहले से शादीशुदा व तीन बच्चों की मां है। उसका सबसे बड़ा बेटा हरियाणा शिक्षा बोर्ड से 10 वीं की परीक्षा दे रहा है जो अपनी मां की गिरफ़्तारी के समय परीक्षा देकर घर लौटा था वही दूसरे नम्बर का एक बेटा व तीसरे और सबसे छोटी 7 वर्षीय बेटी है। बताया जा रहा है कि लुटेरी दुल्हन का पति आदतन शराबी है, यूपी में मजदूरी करता है।

पहले भी कर चुकी है ऐसी वारदात
प्रारम्भिक पुछताछ में प्रतीक्षा उर्फ प्रिया पाण्डे ने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि इससे पहले भी गिरोह के सहयोगी साथियों के साथ मिल कर हरियाणा के बरवाला व यूपी में शादी का नाटक कर उन लोगों के साथ ऐसी लूट की वारदात की थी। जहां पर वो कहीं एक दिन तो कहीं दो दिन से ज्यादा नहीं रूकी थी।

Published on:
20 Apr 2022 11:36 am
Also Read
View All