चूरू

रेलवे कर्मचारी के क्वार्टर में 25 हजार नकद एवं जेवरात किए पार

रेलवे कॉलोनी हनुमान मंदिर के पास स्थित वार्ड 11 में एक रेलवे कर्मचारी के क्वार्टर में अज्ञात चोर ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात एवं 25 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए।
less than 1 minute read
Jan 07, 2019
churu news
रेलवे कर्मचारी के क्वार्टर में 25 हजार नकद एवं जेवरात किए पार

सादुलपुर. रेलवे कॉलोनी हनुमान मंदिर के पास स्थित वार्ड 11 में एक रेलवे कर्मचारी के क्वार्टर में अज्ञात चोर ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात एवं 25 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। रेलवे क्वार्टर टी-28 ई में रहने वाले रेलवे कर्मचारी प्रदीप कुमार ने बताया कि चार जनवरी को वह क्वार्टर को ताला लगाकर परिवार के साथ गांव हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले में कुड़ावता गया हुआ था। शनिवार देर शाम को जब वापस आया तो देखा कि उसके क्वार्टर के ताले एवं कुण्डी टूटे हुए हैं। दरवाजा खोलकर अंदर गया, तो सामान बिखरा हुआ था। अलमारी व संदूक के ताले टूटे हुए थे। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने अटैैची व संदूक में रखे एक सोने की अंगूठी, एक सोने की नाक की नथ, एक चांदी के पाजेब जोड़ी तथा एक चांदी का कड़ा तथा 25 हजार रुपए नकद व घरेलू सामान गायब है। घटना के बाद पुलिस को चोरी की सूचना दी गई। जिस पर पुलिस ने मौका-निरीक्षण भी किया है। गौरतलब है कि शुक्रवार रात एक ही रात में अज्ञात चोरों ने महाराणा प्रताप चौक एवं रेलवे कॉलोनी में चोरी की घटना को अंजाम देकर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में थानाधिकारी ने बताया कि चोरी की घटना की शिकायत मिली है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच करेगी।

Published on:
07 Jan 2019 06:07 pm