
सुजानगढ़.
राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर अभियान को लेकर सोमवार को अभिभाषक संघ की बैठक हुई। बैठक में बनवारीलाल बिजारणियां ने विधानसभा क्षेत्र को आरक्षित श्रेणी से हटाने का मुद्दा उठाया। इसी क्रम में निरंजन सोनी ने सुजला जिला बनाने, विजेन्द्रङ्क्षसह ने एडीएम कार्यालय खोलने, सूरजमल यादव ने गल्र्स कॉलेज खोलने, संतोषकुमार प्रजापत ने तीन बस स्टैंड बनाने, तोलाराम गोदारा ने आरओबी बनाने, हरीश गुलेरिया ने वकील कॉलोनी, सुरेंद्र मिश्र ने इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने, बजरंग रूहेला ने विधि कॉलेज, अंतिमा दायमा ने सब जेल खोलने की मांग रखी। बैठक में मनीष दाधीच, अमरसिंह, भंवरलाल शर्मा व विनोद सोनी भी मौजूद थे।
राजनीति में बदलाव के लिए युवा आगे आएं
तारानगर. राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर्स स्वच्छ करें राजनीति महाभियान के तहत नगरपालिका सभागार में बैठक हुई। लोगों ने स्वच्छ राजनीति करने पर चर्चा की। भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने कहा कि राजनीति को स्वच्छ करने के लिए ईमानदार छवि व जनसेवा करने वाले लोगों को आगे आना होगा। सुमित महलाना व अजीत राठौड़ ने राजनीति में बदलाव के लिए युवाओं को आगे आने पर बल दिया। इस मौके पर जन एजेंडा तैयार किया गया। बैठक में अनिल आचार्य, जगदीश सैनी, लालचंद जांगिड़, प्रेम बेनीवाल, नंदकिशोर सोनी, बजरंग सैनी, अदरीश, लियाकत पठान, मुन्ना भोजक, कुलदीप राठौड़, दीपचंद शर्मा, शंकरलाल चाचाण, सज्जन सरावगी, रोहित भाकर, रघुवीर पारीक, अजयसिंह शेखावत, विक्रम कस्वा, रमेश चौधरी, अनिल शर्मा, दिलावर आदि मौजूद।
शराब वितरित करने वाले प्रत्याशियों पर लगे पाबंदी
सादुलपुर. राजस्थान पत्रिका के चैंजमेकर अभियान के अन्तर्गत सोमवार को महाराणा प्रताप चौक स्थित रामावि विद्यालय में हुई बैठक में विधानसभा क्षेत्र का जन एजेण्डा तैयार किया गया। अध्यक्षता संस्था प्रधान भरतसिंह राहड़ ने की। बैठक में मौजूद शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी, महिलाओं ने शहर की समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा की। राहड़ ने पत्रिका अभियान को लोकतंत्र की मजबूत नींव बताया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से निर्णय जनप्रतिनिधियों की शैक्षिक योग्यता निर्धारित करने, जातिवाद, क्षेत्रवाद, गोत्रवाद के आधार पर चुनाव पर अंकुश लगाने, चुनाव में शराब वितरित करने वाले प्रत्याशियों पर आजीवन चुनाव लडऩे पर पाबंदी लगाने का एजेंडा तैयार किया गया। शिक्षक नेता मनोज पूनिया ने शिक्षा क्षेत्र में योजना बनाने पर बल दिया। रमेश कुमार, जुगल पूनिया, मोहम्मद आरिफ, रणधीर सिंह पूनिया ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सुनीता, निर्मला, सुमन, मनकेश कुमारी, हिमांगी, मातुराम, दशरथ, भागमल सैनी, विनोद शेखू, शारदा, सुमित्रा, मैना, जयसिंह मौजूद थे।