Churu-Sadulpur Railway Track Doubling: बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलवे सेक्शन में रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
चूरू। सुगम रेल संचालन के लिए चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर दूधवाखारा-हडि़याल-डोकवा-सादुलपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण आगामी दिनों में कुछ रद्द, कुछ आंशिक रद्द, तो कुछ मार्ग परिवर्तित होकर चलेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड के मध्य उक्त स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक लिया जा रहा है, जिससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
1. ट्रेन नंबर 04705 हनुमानगढ़-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 15 से 28 अप्रेल तक और 04706 जयपुर-हनुमानगढ स्पेशल रेलसेवा उक्त तिथि तक रद्द रहेगी।
2. ट्रेन नंबर 54789 रेवाड़ी-बीकानेर और 54790 बीकानेर-रेवाड़ी रेलसेवा 15 से 30 अप्रेल तक रद्द रहेगी।
3. ट्रेन नंबर 54316 हिसार-रेवाड़ी और 54315 रेवाड़ी-हिसार सवारी गाडी 15 से 29 अप्रेल तक रद्द रहेगी।
4. ट्रेन नंबर 04778 हनुमानगढ़-सादुलपुर स्पेशल 14, 25 और 27 अप्रेल को, जबकि 04777 सादुलपुर-हनुमानगढ़ स्पेशल 15, 26 और 28 अप्रेल को रद्द रहेगी।
5. ट्रेन नंबर 14823 जोधपुर-रेवाड़ी 25 से 28 अप्रेल तक रद्द रहेगी।
6. ट्रेन नंबर 14824 रेवाड़ी-जोधपुर 26 से 29 अप्रेल तक रद्द रहेगी।
7. ट्रेन नंबर 14717 बीकानेर-हरिद्वार और 14718 हरिद्वार-बीकानेर 13, 24 तथा 27 अप्रेल को रद्द रहेगी।
1. ट्रेन नंबर 14897 बीकानेर-हिसार रेलसेवा 14 से 29 अप्रेल तक बीकानेर से प्रस्थान कर रतनगढ़ तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन आगे नहीं जाएगी।
2. ट्रेन नंबर 14898 हिसार-बीकानेर 15 से 30 अप्रेल तक हिसार के स्थान पर रतनगढ़ से प्रस्थान करेगी।
3. ट्रेन नंबर 14891 जोधपुर-हिसार 14 से 29 अप्रेल तक जोधपुर-चूरू के बीच ही संचालित होगी।
4. ट्रेन नंबर 14892 हिसार-जोधपुर 15 से 30 अप्रेल तक हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी।
5. ट्रेन नंबर 54604 लुधियाना-चूरू पैसेंजर 14 से 29 अप्रेल तक लुधियाना-हिसार के बीच ही संचालित होगी।
6. ट्रेन नंबर 54605 चूरू-लुधियाना 15 से 30 अप्रेल तक चूरू के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी।
7. ट्रेन नंबर 14823 जोधपुर-रेवाड़ी 15 अप्रेल को जोधपुर से लोहारू तक ही संचालित होगी।
8. ट्रेन नंबर 54804 रेवाड़ी-सीकर रेलसेवा 15 अप्रेल को रेवाड़ी के स्थान पर लोहारू से प्रस्थान करेगी।
9. ट्रेन नंबर 19813 कोटा-सिरसा एक्सप्रेस 25 व 27 अप्रेल को कोटा से प्रस्थान कर चूरू तक ही संचालित होगी।
10. ट्रेन नंबर 19814 सिरसा-कोटा 26 व 28 अप्रेल को सिरसा के स्थान पर चूरू से संचालित होगी।
11. ट्रेन नंबर 22915 बांद्रा टर्मिनस-हिसार 27 अप्रेल को चूरू तक ही संचालित होगी।
12. ट्रेन नंबर 22916 हिसार-बांद्रा टर्मिनस 28 अप्रेल को हिसार के स्थान पर चूरू से संचालित होगी।
13. ट्रेन नंबर 54764 श्रीगंगानगर-सादुलपुर 15, 25 एवं 28 अप्रेल को श्रीगंगानगर से प्रस्थान कर सूरतपुरा से और सादुलपुर-श्रीगंगानगर सादुलपुर भी सादुलपुर के स्थान पर सूरतपुरा से संचालित होगी।
20404 लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस 16, 18, 20, 23, 25, 27 अप्रेल को लालगढ से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया चूरू-फतेहपुर शेखावाटी-सीकर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग मेें यह फतेहपुर शेखावाटी स्टेशन पर ठहराव करेगी। 20403 प्रयागराज-लालगढ़ 24 व 26 अप्रेल को सीकर-फतेहपुर शेखावाटी-चूरू होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग मेें यह फतेहपुर शेखावाटी स्टेशन पर ठहराव करेगी।