चूरू

राजस्थान में यहां कांग्रेस के इस दिग्गज ने बनाया जीत का रिकॉर्ड, कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल

राजस्थान में यहां कांग्रेस के इस दिग्गज ने बनाया जीत का रिकॉर्ड, कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल
less than 1 minute read
Dec 11, 2018
Feature image

चूरू।

कांग्रेस के प्रत्याशी पण्डित भंवरलाल शर्मा ने चूरू के सरदारशहर से जीत दर्ज की। जीत का समाचार मिलते ही यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गांधी चौक के पास एकत्रित हो गए तथा जमकर आतिशबाजी कर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्र मनाया। सुबह से चल रही मतगणना में आ रहे रुझानों के बाद शहर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दिखाई पडऩा शुरू हो गई थी। शर्मा ने बीजेपी
के अशोक पींचा को हराया।

सरदारशहर में 1998 के बाद जब भी विधानसभा चुनाव हुए उसमें विपक्ष की पार्टी के उम्मीदवार जीता। इस बार कांग्रेस की सत्ता आने पर कांग्रेस का उम्मीदवार जीता है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। शर्मा ने सरपंच से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। इसके बाद शर्मा प्रधान, विधायक व मंत्री तक का सफर तय किया। विभिन्न दलों से अपनी किस्मत अाजमा चुके भंवरलाल शर्मा ने 1998 में कांग्रेस में शामिल होकर 37 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की।

इसके बाद 2008 में शर्मा को हार का सामना करना पड़ा। इसके पश्चात 2013 में मोदी लहर के बावजूद भी शर्मा ने सात हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की। 2018 में फिर कांग्रेस ने शर्मा को प्रत्याशी बनाया। जो 16 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की। हाईकमान के बुलावे के बाद शर्मा परिणाम घोषित होते ही सरदारशहर न आकर चूरू से जयपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान शर्मा ने यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत जनता की जीत है।

Published on:
11 Dec 2018 07:41 pm