चूरू

वाहनों की भिड़ंत में सात घायल,पांच रैफर

पूलासर रोड पर बुधवार को शाम कार व जीप की भिड़ंत में सात जने घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस से कस्बे के राजकीय अस्पताल में पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल पांच को चूरू रैफर
2 min read
Oct 04, 2018
churu accident news
churu photo

सरदारशहर.

पूलासर रोड पर बुधवार को शाम कार व जीप की भिड़ंत में सात जने घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस से कस्बे के राजकीय अस्पताल में पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल पांच को चूरू रैफर कर दिया। सूत्रों के अनुसार शाम को पूलासर रोड पर एक निजी महाविद्यालय के पास चूरू की तरफ जा रही जीप की सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। इसमें जीप सवार बुन्दू खां (35), अख्तर बानो (32), सोनिया(4), अरमान (6 ), सोफिया (7) निवासी वार्ड 23, कालूसर निवासी चालक खुशी मोहम्मद (34) व जायलो जीप में सवार नरेन्द्र (45) घायल हो गए। घायलों में बुन्दू खां, अख्तर बानो, सोफिया, अरमान व सोनिया को प्राथमिक उपचार के बाद चूरू रैफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था।

टक्कर से जलदाय कर्मचारी घायल
तारानगर. जीप की टक्कर से एक जलदाय कर्मचारी के घायल हो जाने का मामला बुधवार को थाने में दर्ज करवाया गया है। गांव देवगढ़ निवासी राधाकिशन जलदाय विभाग में कर्मचारी है। राधाकिशन व उसका ***** सुरेश कुमार २५ सितम्बर को रात साढे ८ बजे तारानगर में बालाजी मंदिर में धोक लगाने जा रहे थे। एसडीएम कोर्ट के पास सरदाशहर की तरफ से तेज गति से आ रही एक जीप ने राह चल रहे राधाकिशन के टक्कर मार दी। जिससे राधाकिशन घायल हो गया। घायल को तारानगर की सीएचसी में लाया गया। जहां गंभीर हालत होने पर उसे चूरू व चूरू से जयपुर रेफर कर दिया गया। राधाकिशन का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने सुरेश की रिपोर्ट पर अज्ञात जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थ्रेसर की चपेट में आने से व्यक्ति घायल
चूरू. सरदारशहर के गांव सारसार में बुधवार को खेत में काम करते समय थ्रेसर की चपेट में आने से किसान रामकुमार घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि वह फसल की मड़ाई का काम कर रहा था अचानक उसकी पैंट थ्रेसर में फंस गयी खिंचाव पडऩे पर उसका निजी पार्ट थ्रेसर की चपेट में आ गया जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे राजकीय डेडराज भरतिया अस्पताल ले आए। यहां मेडिकल कॉलेज से सर्जन चिक्तिसक डा. महेन्द्र खीचड़ ने प्राथमिक उपचार कर यूरोलॉजी विभाग उच्च सेंटर रैफर कर दिया।

Published on:
04 Oct 2018 02:26 pm