चूरू

चूरू में शर्मसार घटना: अर्धनग्न अवस्था में 1 KM तक भटकती रही विवाहिता, ससुराल वालों पर लगाया ये आरोप

Churu News: जिले में ससुराल वालों ने एक महिला के साथ मारपीट कर उसे अर्धनग्न अवस्था में उसके तीन साल के बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। मामला 15 सितंबर का सदर थाना इलाके का है, लेकिन अब सामने आया है।
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2024, 11:12 AM IST
Feature image

Churu News: जिले के ग्रामीण क्षेत्र से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। ससुराल वालों ने महिला के साथ सरेआम अमानवीय व्यवहार लेकिन उसकी किसी ने मदद नहीं की। यही नहीं सुसर ने पीड़िता के साथ मारपीट कर उसे अर्धनग्न अवस्था में उसके तीन साल के बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। महिला बच्चे के साथ रोती बिलखती रही, लेकिन उसकी किसी ने मदद करने की बजाए लोग उसका वीडियो बनाते रहे। मामला 15 सितंबर का सदर थाना इलाके का है, लेकिन अब सामने आया है। बाद में इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को मिली।

ससुर पर लगाया मारपीट का आरोप

महिला थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि पीड़िता हनुमानगढ की रहने वाली है और उसकी शादी 2022 में सदर थाना के अंतर्गत चूरू ग्रामीण में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। महिला का पति विदेश में काम करता है। पीड़िता ने पिछले साल हनुमानगढ़ के भादरा पुलिस थाना में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था। मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।

लोगों ने नहीं की मददा, उलटा वीडियो बनाया

थानाधिकारी करतार सिंह ने आगे बताया कि पीड़िता 15 सितंबर को अपने बच्चे के साथ ससुराल आई थी। जहां ससुरालवालों ने उसके साथ मारपीट कर उसके कपड़े फाड़कर अर्धनग्न अवस्था में घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता करीब एक किलोमीटर तक चलती रही, लेकिन कॉलोनीवासियों ने उसकी कोई मदद नहीं की। उलटा लोग उसका वीडियो बनाते रहे। किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

थानाधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने अपने ससुर और ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने ससुर पर मोबाइल और करीब 5 हजार रुपए छीनने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
21 Sep 2024, 11:12 AM IST
Published on: