चूरू

दुकानदारों ने मौके पर ही पकड़ लिया चोर, पुलिस के हवाले

दुकान से चोरी करते हुए पकड़कर उसे पुलिस को सौंप दिया।
2 min read
Jun 19, 2018
churu crime news
churu image

तारानगर.

दुकानदारों ने सोमवार को एक दुकान से चोरी करते हुए पकड़कर उसे पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार दोपहर में कस्बे के मुख्य बाजार में एक दुकानदार लघुशंका के लिए गया था। पीछे से एक अज्ञात युवक उसकी दुकान में दबे पांव घुस गया। वहां दुकानदार के रखे गल्ले में से नकदी चोरी कर ली। साथ ही अन्य सामान उठाने के लिए भी इधर-उधर देखने लगा। यह नाजारा आस-पास के दुकानदारों ने देखा। जब युवक चोरी कर भागने लगा तो दुकानदारों ने शोर मचाते हुए इसका पीछा करना शुरू कर दिया। थोड़ी दूर जाने के बाद अन्य लोगों की मदद से चोरी के आरोपी युवक को दबोच लिया। इस घटना के बाद वहां पर भीड़ लग गई। दुकान मालिक भी शोर-गुल सुनकर उधर पहुंच गया। उसने गल्ला संभाला तो हक्का बक्का रह गया। दिन दहाड़े हुई इस घटना वहां चर्चा का विषय बन गई। लोगों का कहना है कि इस तरह की वारदात यहां होती नहीं है। इस बारे में पुलिस को आरोपी से पूछताछ कर पूरी जांच-पड़ताल करनी चाहिए। साथ ही रात को सुरक्षा के लिए बाजारों में गश्त बढ़ाने की मांग की। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

24हजार की चोरी
तारानगर. कस्बे में करीब एक माह पहले एक दुकान से नकदी चोरी हो जाने का मामला सोमवार को थाने में दर्ज करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक गांव रेड़ी भुरावास निवासी प्रकाश शर्मा ने बताया कि तारानगर में पोस्ट ऑफिस के पास उसकी दुकान है। वह 20 मई को सुबह साढे ग्यारह बजे चाय पीने के लिए पास ही ढाबे पर गया हुआ था। उस दौरान दुकान में रखे गल्ले से 24 हजार रुपए व आधार कार्ड कोई चोरी कर ले गया। दुकानदार ने गांव सात्यूं निवासी एक व्यक्ति पर का शक जाहिर किया है।

पीडि़तों को सहायता
चूरू. जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने विभिन्न दुर्घटनाओं में नौं अग्निपीडि़तों को उनके आवासीय, बर्तन, पशुहाट व पशु नुकसान पेटे 85 हजार रुपए की सहायता राशि देने के आदेश दिया हैं।

Published on:
19 Jun 2018 01:04 pm