चूरू

एसपी साहब, टोल नाकों पर हो रही बदमाशी रोकें

जिला पुलिस अधीक्षक यादराम फांसल ने पुलिस का जनता से व्यवहार एवं ट्रेफिक व्यवस्था के पुलिस प्रशासन के लिए आइना बताया है। शनिवार शाम को पुलिस थाने में हुई जनसंपर्क बैठक में यह बात कही।
2 min read
Jan 20, 2019
churu news
एसपी साहब, टोल नाकों पर हो रही बदमाशी रोकें

सादुलपुर. जिला पुलिस अधीक्षक यादराम फांसल ने पुलिस का जनता से व्यवहार एवं ट्रेफिक व्यवस्था के पुलिस प्रशासन के लिए आइना बताया है। शनिवार शाम को पुलिस थाने में हुई जनसंपर्क बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि परिवादी की संतुष्टि पुलिस का प्रथम लक्ष्य होना चाहिए। एडवोकेट प्रदीप कस्वा ने लसेड़ी टोल नाके के कार्मिकों की मनमानी व अभद्र व्यवहार का मुद्दा उठाया। कृष्ण भाकर ने पहाड़सर ग्राम सेवा समिति में किसानों की राशि के गबन की उच्च स्तरीय जांच की बात कही। एडवोकेट ओमप्रकाश खीचड़ ने चोरी के मामलों का खुलासा करने की बात कही। रामावतार बैरासरिया, कमल सेठिया ने सीएलजी बैठक में पारित किए जाने वाले प्रस्तावों की उपयोगिता तथा आगामी कार्रवाई पर सवालिया निशान उठाए। श्याम जैन व सुमेर गुलपुरा ने नाबालिग चालकों पर रोक लगाने की मांग की। सीमावर्ती पुलिस चौकियों में संचार संपर्क पर मोबाइल स्थापित करने पर बल दिया। एसपी ने शिकायतों एवं सुझावों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पहली बार सादुलपुर पहुंचने पर एसपी फांसल का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संयुक्त व्यापार मंडल के पवन मोहता, श्यामलाल सोनी, राहुल पारीक, हैदर अली, मनीषा शांडिल्य, रामावतार बैरासरिया, लीलाधर मित्तल, सत्यनारायण शांडिल्य आदि ने साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर चोरी पीडि़त दुकानदार सुरेश गुलपुरा ने पांच जुलाई एवं २५ जुलाई २०१८ को उसकी दुकान में हुई चोरी का खुलासा करने की मांग कर ज्ञापन सौंपा तथा बताया कि अज्ञात चोरों ने दुकानदार का शट्टर एवं ताले तोड़कर लाखों का कॉपर वायर चोरी कर ले गए थे। लेकिन आज तक खुलासा नहीं हुआ है।
इस अवसर पर एएसपी राजेन्द्र मीणा, डीएसपी सुरेशचंद्र जांगिड़, थानाधिकारी महेन्द्रदत्त शर्मा, एसआई अमित स्वामी आदि उपस्थित थे। इससे पूर्व एसपी फांसल ने सिधमुख एवं हमीरवास थाने भी पहुंचकर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर बकाया प्रकरणों के निबटारे के निर्देश दिए तथा सादुलपुर थाने में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों
पर अंकुश लगाने एवं शांति व्यवस्था के लिए उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

Published on:
20 Jan 2019 12:25 pm