चूरू

विद्यार्थियों ने ऐसे मॉडल बनाए कि आप भी रह जाएंगे चकित

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को व्यवसायिक कौशल एवं दक्षता प्रदर्शनी लगाई गई।
less than 1 minute read
Jan 19, 2019
churu news
विद्यार्थियों ने ऐसे मॉडल बनाए कि आप भी रह जाएंगे चकित

सुजानगढ़. राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को व्यवसायिक कौशल एवं दक्षता प्रदर्शनी लगाई गई। आईटीआई अधीक्षक ख्यालीराम सेवलिया ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जयंती सप्ताह के तहत लगी प्रदर्शनी में संस्थान के इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन व कम्प्यूटर संकाय के प्रशिक्षणार्थियों ने यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलने, सिक्योरिटी सिस्टम, फायर अलार्म, विद्युत वितरण सिस्टम, कालिंग बेल सिस्टम, वाटर टेंक अलार्म, चुम्बकीय आकर्षण बल, इलेक्ट्रॉनिक डोर आदि मॉडल्स प्रदर्शित कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रदर्शनी को करीब आधा दर्जन स्कूलों के बच्चों ने देखा। इस मौके पर अतिथि मरुदेश संस्थान अध्यक्ष डा. घनश्यामनाथ कच्छावा ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्रों की दक्षता व तकनीकी कौशल प्रदर्शित करने से उनको प्रोत्साहन मिलता है। संवेदक किशोर सेन, चौधरी अमरचंद राव, प्रधानाध्यापक धन्नाराम टेलर, मुकनाराम, पुष्पा शेखावत, मनीष पारीक, सावित्री कुमारी व राजू गुर्जर ने भी विचार व्यक्त किए। अयूब मुगल सिलावट, सांवरमल प्रजापत, आलोक पूनिया, मनोहर व अशोक मीणा ने आगंतुकों का स्वागत किया। संचालन अनुदेशक सांवरमल प्रजापत ने किया।

Published on:
19 Jan 2019 02:36 pm