चूरू

जिला स्तर पर सम्मानित होंगे 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी

उप निदेशक ने ली अधिकारियों की बैठक
2 min read
Jun 22, 2018
churu secondry education news
churu photo

चूरू.

हाल ही में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से जारी 1०वीं व 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले राजकीय विद्यालय के मेधावी विद्यार्थी जिला स्तर पर सम्मानित होंगे।इसके अलावा 100 फीसदी परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों के संस्था प्रधानों को भी सम्मानित किया जाएगा।इसके लिए विभाग ने कार्य योजना तय कर तैयारियां शुरू कर दी है।

उप निदेशक ने ली अधिकारियों की बैठक

यह जानकारी गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा के उप निदेशक डा. महेंद्र कुमार चौधरी की ओर से ली गई बैठक में एडीईओ सांवरमल गहनोलिया ने दी। कार्यालय माध्यमिक शिक्षा में हुई शिक्षा अधिकारियों व चूरू तहसील के संस्थाप्रधानों की बैठक में उप निदेशक ने संस्थाप्रधानों को अपने नोडल से पाठ्यपुस्तकें व साइकिल प्राप्त कर विद्यार्थियों को वितरित कर शाला दर्पण पर अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने नामांकन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयास करने व दो जुलाई को शुरूहोने वाली अन्नपूर्णा दूध योजना की तैयारियों की समीक्षा की। जिला शिक्षा अधिकारी पितरामसिंह काला ने पीटीएम के प्रभावी आयोजन के लिए अभिभावकों से संपर्क करने के निर्देश दिए। एबीईईओ विजय पाल धुआं ने विद्यालयों में बर्तन व दूध उपलब्धता व एसएसए के एडीपीसी बजरंगलाल सैनी प्रशिक्षण शिविरों की गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही कई अन्य कार्यों संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।

रमसा के एडीपीसी गोविंदसिंह राठौड़ ने संस्था प्रधानों को कार्य योजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए। एडीईओ महेंद्र ङ्क्षसह ने विद्यालयों में रिडिंग कैंपेन माह के तहत निबंध, आशुभाषण व क्विज आदि प्रतियोगिताएं करवाने के निर्देश दिए। उप निदेशक कार्यालय के शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी सोमेश शर्मा ने सत्र के प्रारंभ में ही बोर्ड कक्षाओं के छात्रों को गोद लेने व प्रभावी स्टाफ मीटिंग करने का सुझाव दिया। बैठक में डाईट प्राचार्य जौहरीमल वर्मा, नोडल प्रधानाचार्य कासम अली, विजयलक्ष्मी शेखावत, कुसुम शेखावत, मोहनलाल त्रिवेदी, करणी ङ्क्षसह ढाका व वरिष्ठ सहायक रविंद्रसिंह राठौड़ उपस्थित थे।

Published on:
22 Jun 2018 12:37 pm