चूरू

मेधावी विद्यार्थी अब पोर्टल पर चुनेंगे मनपसंद कोर्स व कॅरियर

सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को अब अपनी रुचि के अनुसार कोर्स व कॅरियर चुनने का मौका मिलेगा।
2 min read
Apr 12, 2019
churu news
मेधावी विद्यार्थी अब पोर्टल पर चुनेंगे मनपसंद कोर्स व कॅरियर

सुजानगढ़. सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को अब अपनी रुचि के अनुसार कोर्स व कॅरियर चुनने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पोर्टल पर 455 से भी अधिक कॅरियर विकल्पों में से चयन करने का अवसर मिलेगा। ये मुमकिन होगा राजीव गांधी कॅरियर गाइडेंस पोर्टल पर। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आयुक्त प्रदीपकुमार बोरड़ ने मुख्य जिला शिक्षा एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान को इस संबंध में आदेश जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों को कॅरियर संबंधी गाइडदेने के लिए स्कूल शिक्षा परिषद ने राजीव गांधी कॅरियर गाइडेंस पोर्टल शुरू किया है। आयुक्त ने एक पत्र जारी कर बताया कि कक्षा 9 से 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कॅरियर चुनने के लिए उचित मार्गदर्शन एवं अवसर प्राप्त होगा। पोर्टल पर हिन्दी व अंग्रेजी में 14 देशों के 200 से अधिक व्यावसायिक विकल्प, 237 से अधिक प्रोफेशन, 10 हजार से अधिक स्कूल व कॉलेजो की जानकारी, 96 0 से भी ज्यादा प्रकार की छात्रवृत्तियो की जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा इस पोर्टल पर विद्यार्थियों को 955 से भी अधिक देश व विदेश में होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की ऑनलाइन जानकारी भी मिल सकेगी।


पोर्टल पर मिल सकेगी जानकारी
आमतौर पर देखने में आया है कि कोचिंग सेंटर व कॅरियर प्वाइंट आदि जगह पर मोटी भारी रकम देने के बाद भी बच्चों को सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है। ऐसे में विभाग की ओर से जारी पोर्टल पर अलग-अलग 14 देशों की जानकारी अपलोड की गई है। छात्र-छात्राएं जिस देश की जानकारी चाहेंगे। वह पोर्टल पर मिल जाएगी। इससे उनको कई तरह की सुविधा आसानी से मिल सकेगी।


इनका-कहना
स्कूल में अध्यापिकाओं ने 18 0 छात्राओं को कॅरियर बाबत प्राथमिक व जरूरी जानकारी दी है। यह उपयोगी पोर्टल है।
सरोज वीर पूनियां, प्रधानाचार्या
राजकीय कनोई उमाबावि, सुजानगढ़

स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से पोर्टल शुरू किया गया है। इस संबंध में मिले निर्देश से संबंधित पीर्ईईओ को पालनार्थ भेजा गया है। पोर्टल पर कई तरह की सुविधाएं आसानी से मिल सकेगी।
कैलाश चिनियां, एबीईओ
सुजानगढ़

Published on:
12 Apr 2019 03:18 pm