चूरू

बीदासर में आठ माह के बच्चे को स्वाइन फ्लू

कस्बे के वार्ड 18 में गत दिनों स्वाइन फ्लू पीडि़त पीडि़त महिला की मौत के बाद अब आठ माह के एक बच्चे में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
less than 1 minute read
Jan 11, 2019
churu news
बीदासर में आठ माह के बच्चे को स्वाइन फ्लू

बीदासर. कस्बे के वार्ड 18 में गत दिनों स्वाइन फ्लू पीडि़त पीडि़त महिला की मौत के बाद अब आठ माह के एक बच्चे में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। जयपुर के जेके लोन अस्पताल में भर्ती शिशु का उपचार चल रहा है। सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डा. राजेश गुप्ता ने बताया कि बीदासर के वार्ड 15 के आठ माह के बच्चे हिमांशु के जांच के दौरान स्वाइन फ्लू मिली। हिमांशु को पांच जनवरी को साधारण जुखाम बुखार होने पर एक मेडिकल से दवा दिलाई गई थी। लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने के कारण परिवारजन सात जनवरी को सुजानगढ डा. सेठिया के पास लेकर गए। उन्होंने सीकर रैफ र कर दिया। सीकर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन फि र भी सुधार नहीं होने पर सीकर से जयपुर रैफर कर दिया। परिवारजनो ने उसको जेके लोन अस्पताल में भर्ती करवाया जहां जांच के दौरान 10 जनवरी को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया। उसके बाद चिकित्सको ने उसको आईसीयू वार्ड में भर्ती कर ईलाज शुरू कर दिया है। आठ माह के बच्चे के स्वाइन फ्लू मिलने पर स्वास्थय विभाग फि र हरकत में आया तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी के आदेशानुसार सीएचसी बीदासर व सुजानगढ़ की टीम वार्ड 15 में पहुंची। टीम में सुजानगढ़ के डा. कमलेश चौधरी, बीदासर के डा. गुप्ता, मामराज व गठित टीम ने स्वाइन फ्लू से पीडि़त के घर के अलावा 50 से 60 घरों का सर्वे किया तथा सर्दी जुखाम के रोगियों को टेमीफ्लू की दवाईयां दी गई। टीम ने स्वाइन फ्लू के रोग से बचाव के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Published on:
11 Jan 2019 12:14 pm