चूरू

यूएस ओपन स्टैंडर्ड कोर्ट पर खेलेंगे चूरू के टेनिस खिलाड़ी

निर्माण शुरू : 11 से 15 लाख रुपए होंगे खर्च
2 min read
Oct 16, 2018
churu  sports stadium news
churu photo

चूरू.

जिले में टेनिस खिलाडिय़ों के लिए एक अच्छी खबर है। वे अब सीमेंट की कोर्ट पर नहीं बल्कि यूएस ओपन यानी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सिंथेटिक कोर्ट पर खेल सकेंगे। इसके लिए जिला खेल स्टेडियम स्थित सीमेंटेड टेनिस कोर्ट को अब सिंथेटिक कोर्ट बनाया जा रहा है। इसका काम शुरू हो चुका है करीब दो सप्ताह में काम पूरा हो जाएगा। जिला खेल अधिकारी ईश्वर सिंह लांबा ने बताया कि सिंथेटिक कोर्ट 10 लेयर की होगी। इस पर सिंथेटिक एक्रीडिक कोडिंग की जा रही है। स्टैंडर्ड स्तर की कोर्ट का काम करीब एक माह से चल रहा है। इसमें जो भी मैटेरियल लगाए जा रहे हैं यूएसए की कम्पनी से मंगवाए जा रहे हैं।

सिंथेटिक में सीलन रोकने के लिए वाटरप्रुफ कोडिंग

सिंथेटिक लेयर में सीलन रोकने के लिए नीचे सरफेस को वाटर प्रुफ किया गया है। इसके निर्माण में वही सामान लगाए जा रहे हैं जो यूएसए की ओपन कोर्ट में लगाए गए हैं। इस कोर्ट को इस स्तर का बनाया जा रहा है कि यहां के खिलाड़ी कहीं भी जाकर खेलेंगे तो उन्हे यही कोर्ट मिलेगी। इससे खिलाडिय़ों को अभ्यास करने व बाहर नेशनल व इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं भी कोई समस्या नहीं आएगी।

जिले के खिलाडिय़ों के लिए विश्व स्तर की सुविधा प्रदान करने का उन्होंने जो सपना देखा है उसे वे पूरा कर रहेंगे। आने वाले कुछ साल में चूरू में नेशनल स्तर की प्रतियोगिताएं होने लगेंगी। इससे खेलों के प्रति युवाओं में और जज्बात पैदा होगी। टेनिस कोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए करीब 11 से 15 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
राहुल कस्वां, सांसद, चूरू

कालरी गांव के खिलाडिय़ों ने जीते पदक

सादुलपुर. राजस्थान जूनियर स्टेट प्रतियोगिता में निकटवर्ती गांव कालरी के खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया हैै। ्रकोच मोहित पूनिया ने बताया कि अलवर में हुई प्रतियोगिता के हैमर थ्रो में नवीन पूनियां ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जबकि खिलाड़ी आशीष पूनिया ने सिल्वर पदक जीता। इसके अलावा डिस्कस थ्रो में सुमित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त कर पदक जीता। उन्होंने बताया कि तीनों खिलाड़ी जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Published on:
16 Oct 2018 11:48 am