चूरू

जान से मारने की नीयत से मारपीट करने व लज्जा भंग करने का मामला

पुलिस ने ससुर सहित तीन के खिलाफ दर्ज किया मामला
2 min read
Sep 04, 2018
churu voilence against lady news
churu photo

राजलदेसर. थाने में विवाहिता को जान से मारने की नीयत से मारपीट करने व लज्जा भंग करने का मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी मलकीयतसिंह के मुताबिक वार्ड तीन निवासी बिरदाराम जाट अपनी पुत्री चंदा के साथ थाने में रिपोर्ट दी। उसने बताया कि चंदा का विवाह गांव चम्पावासी निवासी मूलाराम नैण के पुत्र भागीरथ नैण के साथ किया था। रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे वार्ड सात निवासी ज्ञानाराम ने घर आकर बताया कि आपके जवाई भागीरथ नैण ने फोन पर कहा कि चंदा के साथ मेरे पिता मूलाराम, भाई शंकरलाल व मां सिकोरीदेवी ने जान से मारने के ईरादे से मारपीट की है। आप जल्दी चम्पावासी पहुंचों वरना वे लोग उसे जान से मार देंगे। बिरदाराम ने रिपोर्ट में लिखा है कि इसी समय उसकी पत्नी ने भी बताया कि चंदा के मामा गांव धातरी निवासी नानूराम भूवाल ने फोन पर बताया कि चंदा का फोन आया था। उसका ससुर, सास व देवर उसके साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की तैयारी कर रहे हैं। तब वह अपने साथ ज्ञानाराम, विजयपाल, धन्नाराम, ओमाराम, नौरंग, संजय, रामकरण, जगदीश, नानूराम, मनोज को लालसिंह की गाड़ी में साथ लेकर बेटी के ससुराल गांव चम्पावासी पहुंचे। बेटी चंदा ससुराल में नहीं मिली वह भयभीत हालत में पड़ौसी के घर पर मिली। उसने बताया कि गांव भरपालसर की रोही में उसके द्वारा काश्त किए खेत में देवरानी के साथ काम कर रही थी। उस समय भारीया के लिए घास लेने मघी, शायर व शायर की मां आई तो उसने घास लेने के लिए हां कर दी। इसी बात से नाराज होकर ससुर मूलाराम, सास सिकोरी व देवर शंकरलाल जान से मारने के इरादे से उसे घेर लिया तथा घास पर गिराकर लाठी व लात घुसों से मारपीट की। ससुर ने हाथ से गला दबाया व देवर ने कपड़े फाड़ दिए, जांघ पर दांत से काट लिया। घास लेने आई मघी, शायर व शायर की मां ने बीच बचाव कर उनसे छुटवाया। दौड़कर घर पहुंची तो उक्त तीनों पीछे-पीछे घर पहुंच गए तथा पेट्रोल डालकर उसे जान से मारने की तैयारी करने लगी। पति व मामा को फोन पर सारी बात बताई। पुलिस ने विवाहिता के पिता बिरदाराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टक्कर से युवक की मौत
सुजानगढ़/बीदासर. गांव डूंगरास के खनन क्षेत्र में एक युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। बालेरा गांव निवासी मृतक 23 वर्षीय शीशपाल पुत्र श्रवणराम का शव रविवार रात को स्थानीय सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। जिसका पोस्टमार्टम सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे कर शव परिजनो को सौंपा गया। खनन क्षेत्र बीदासर पुलिस के अधीन होने से एएसआई सुरेन्द्रकुमार को मृतक के चाचा भींवाराम की लिखित रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। एएसआई ने बताया कि मृतक शीशपाल रास्ते में खड़ा था कि एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे मौत हो गई। मामला खनन् क्षेत्र का होने से बीदासर पुलिस की कार्रवाही ढ़ीली व उदासीन इस मायने से रही कि घटना के 20 घंटे बाद भी घटना स्थल का मौका निरीक्षण नहीं किया ओर न ही मौका नक्शा तैयार किया। एएसआई ने कहा कि मौका निरीक्षण की जल्दी क्या है।

Published on:
04 Sept 2018 12:08 pm