चूरू

किसान बोले, कार्रवाई कर दो वरना पीएम को देंगे ज्ञापन

दी चूरू सैन्टल को आपरेटिब बैंक के रामसराताल ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक होशियार सिहं एवं बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से हुए फर्जीवाड़े की जांच की मांग को लेकर किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा।
less than 1 minute read
Feb 21, 2019
churu news
किसान बोले, कार्रवाई कर दो वरना पीएम को देंगे ज्ञापन

सिधमुख. दी चूरू सैन्टल को आपरेटिब बैंक के रामसराताल ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक होशियार सिहं एवं बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से हुए फर्जीवाड़े की जांच की मांग को लेकर किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समिति के अधीन नौ गावों हैं और व्यवस्थापक ने 1996 से लेकर 2018 तक 8 0 प्रतिशत किसानों के फर्जी हस्ताक्षर कर उनके नाम से करोड़ों रुपए का लेनदेन कर घोटाला किया है। वहीं बैंक का शाखा प्रबंधक सोहनवीर सिंह तोमर और कैशियर रविन्द्र भी समिति के दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर व्यवस्थापक से मिलीभगत कर धोखा कर रहे है। किसान लीलाधर, उमेद सिंह, विकास, रविन्द्र आदि ने बताया कि पिछले धरने के दौरान समझौते के अनुसार शाखा प्रबंधक का तबादला होने की सहमति बनी थी किन्तु उसके बाद भी शाखा प्रबंधक बैंक में कार्य कर रहे हैं। जांच में लगाए जा रहे अधिकारी मामले में लीपापोती कर रहे हैं। बुुधवार को धरने पर पहुचें जांच अधिकारी मदनलाल ने बताया कि उनके पास इसकी कोई जांच नहीं है। मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो चूरू आने पर प्रधानमंत्री को ज्ञापन देकर घोटाले के बारे में अवगत कराया जाएगा।

Published on:
21 Feb 2019 02:41 pm