चूरू

दोस्त को होटल पर शराब पिलाई, फिर गला घोंटकर कर दी हत्या

दूधवाखारा थाना इलाके के गांव सिरसला के पास एक होटल पर दो जनों ने रंजिशवश अपने दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक गत 12 अक्टूबर को शाम करीब छह बजे गांव सिरसला निवासी जयप्रकाश (32) को गांव के ही आरोपी ओमप्रकाश उर्फ कूलर व रणवीर घर से बुलाकर ले गए। आरोपी मृतक जयप्रकाश से किसी गाली-गलौच की बात को लेकर रंजिश रखते थे।
2 min read
Oct 15, 2018
churu police thana news
churu photo

चूरू.

दूधवाखारा थाना इलाके के गांव सिरसला के पास गत 12 अक्टूबर को एक होटल पर दो जनों ने रंजिशवश अपने दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक गत 12 अक्टूबर को शाम करीब छह बजे गांव सिरसला निवासी जयप्रकाश (32) को गांव के ही आरोपी ओमप्रकाश उर्फ कूलर व रणवीर घर से बुलाकर ले गए। आरोपी मृतक जयप्रकाश से किसी गाली-गलौच की बात को लेकर रंजिश रखते थे। आरोपियों ने जयप्रकाश को गांव की रोही स्थित एक होटल पर ले जाकर शराब पिलाई। बाद में मारपीट व गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को नग्न अवस्था में मालाराम के खेत में डाल गए। आरोपियों को कुछ लोगों ने होटल के पीछे जयप्रकाश से झगड़ा करते देखा था। थानाधिकारी रामप्रताप वर्मा के मुताबिक रविवार को सूचना मिलने पर पहुंचे एसपी राममूर्तिजोशी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना कर चूरू से एफएसएल टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के पिता राजपाल की रिपोर्टपर हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू की है। थानाधिकारी के मुताबिक नामजद आरोपी ओमप्रकाश उर्फकूलर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

युवती से दुष्कर्म कर चार लाख में बेचा

सरदारशहर. पुलिस ने रविवार को इस्तगासे के आधार पर दो जनों के खिलाफ युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार राजासर बीकान निवासी युवती ने इस्तगासे में बताया कि 4 अप्रेल 2018 को अपने खेत में सड़क किनारे बकरियां चरा रही थी। दोपहर 12 बजे लूणकरणसर की ओर से आकर एक डंफर आकर रुका। इसमें सवार झुंझुनूं जिले के कलोद निवासी चालक किशोरसिंह उसे जबरदस्ती डंफर में डालकर सरदारशहर की तरफ ले गया। रेलवे फाटक के पास डंफर रोकर केबिन में दुष्कर्म किया। बाद कैंपर गाड़ी में डालकर झुंझुनूं ले गया। यहां से कलोद गांव की तरफ ले जाकर दुष्कर्म किया। गांव के पास स्थित रोही में बनी ढाणी में दो दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। छह अप्रेल को आरोपी ने चार लाख रुपए में युवती को गांव के ही लीलाधर को बेच दिया। लीलाधर उसे मारपीट कर रोजाना दुष्कर्म करता। छह सितंबर को मौका पाकर उसने अपनी बहन को फोन कर आपबीती बताई। 10 सितंबर को कलोद गांव पहुंचे परिजनों को भी आरोपी ने पीडि़ता से नहीं मिलने दिया। उन्हें धमकाकर भगा दिया। 13 सितंबर को परिजन पुलिस के साथ कलोद गांव पहुंचकर उसे मुक्त करवाया। दुष्कर्म से वह गर्भवती हो गई। इस प्रकार दोनों ने मिलकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

Published on:
15 Oct 2018 12:11 pm