सादुलपुर में प्रभारी मंत्री डा.सुभाष गर्ग नरगपालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में शिरकत करने आए। उन्होंने यहां दोनों को पद संभलवाने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह, उद्योगपति राहुल बजाज ने देश की हालात पर चिंता जताई है।
चूरू. सादुलपुर में प्रभारी मंत्री डा.सुभाष गर्ग नरगपालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में शिरकत करने आए। उन्होंने यहां दोनों को पद संभलवाने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह, उद्योगपति राहुल बजाज ने देश की हालात पर चिंता जताई है। आर्थिक क्षेत्र का मामला हो या अन्य क्षेत्र का। देश के हालात वर्तमान में ठीक नहीं है। इसलिए कांग्रेस ने भारत बचाओ रैली का आयोजन किया गया है। 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में दो लाख लोग एकत्रित होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती देंगे। इससे पहले चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री सुभाष गर्ग ने दोनों को पदभार ग्रहण करवाया। विधायक डा.कृष्णा पूनिया की अध्यक्षता में नगरपालिका के सामने हुए कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुभाष गर्ग ने अधिकारियों को कहा कि मुख्यमंत्री का चार सूत्री कार्यक्रम हैै। जिसमें बिजली, पानी, शिक्षा एवं चिकित्सा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विधायक डा.कृष्णा पूनिया के कार्यशैली की सराहना। मंत्री ने कहा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण की अनुशंसा मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में की थी। अब आवश्यक पडऩे पर आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था में राज्य में बदलाव किया गया है तथा इसमें अचल संपत्ति की बाध्यता को खत्म करने के साथ-साथ ओबीसी आरक्षण में क्रिमीलेयर की पद्धति में आवश्यक बदलाव कर दिया गया है। विधायक की मांग पर सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन को चालू कर चिकित्सक उपलब्ध करवाने तथा रिक्त पदों को भरने एवं शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पीने के पानी की व्यवस्था का आश्वासन दिया। विधायक पूनिया ने कहा कि दस साल बाद कांग्रेस को बोर्ड बना है, सादुलपुर शहर में जयपुर जैसे विकास की बात कही।पूनिया ने कहा कि शहर के बाहरी क्षेत्र के वार्डों में पीने के पानी के लिए पाइप लाइन डालने के लिए 47 करोड़ रूपए का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा गया है तथा शीघ्र ही पाइप लाइन डालने का कार्य होगा। इसके अलावा डे्रनेज योजना शुरू करने, आवारा पशुओं पर अंकुश लगाने, कचरा संग्रहण शुरू करने तथा मौहल्ला नरडिय़ान में रेलवे लाइनों के नीचे अंडरपास का निर्माण शीघ्र ही शुरू करवाने का आश्वासन दिया। संचालन इशहाक बेग ने किया।
इस अवसर पर एसडीएम इंद्राजसिंह, चूरू जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला सिंघल, नगर अध्यक्ष पवन सैनी, अधिशाषी अधिकारी शिवराज कृष्ण, हाजी अलीशेर बडग़ुर्जर, हाजी सुलेमान, सिकंदर जाटू, भगवानी देवी, रुकसाना बेगम, नसीम कुरैशी, मुस्ताक प्रधान, मनीराम गणौलिया, प्रमोद पूनिया, गोवर्धनलाल नाई, डा.कन्हैयालाल रेगर, छगनलाल धोलपुरिया, महेन्द्र धाणक, सत्यपाल पांडिया, अदरीष गहलोत, नियाज मोहम्मद, हैदर अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीष गागड़वास ने मंत्री सहित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को प्रतीक चिह्न प्रदान कर अभिनंदन किया। इससे पूर्व मंत्री ने कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर मिठाई भी वितरण की गई। मंत्री गर्ग ने कार्यक्रम में कहा कि विधायक पूनिया की ओर से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चयन सही किया है।
देवियां करेंगी विकास
मंत्री गर्ग ने कहा कि सादुलपुर क्षेत्र का विकास तीन देवियां करेंगी। उन्होंने कहा कि यह अजब संजोग है कि विधायक, पालिकाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तीनों महिलाएं हैं।