चूरू

चूरू में आग उगल रहा सूरज, प्रदेश में सबसे गर्म

पारा 44.6 डिग्री
2 min read
Jun 22, 2018
churu weather news
churu photo

चूरू. अंचल में धूलभरी आंधी से होने वाली परेशानी कुछ कम हुई थी कि दो दिनों से पड़ रही तेज गर्मी ने आमजन की मुश्किलें फिर से बढ़ा दी है। तल्ख धूप व गर्म हवा के कारण जिले का तापमान लगातार दूसरे दिन भी 44 डिग्री के पार बना रहा और प्रदेश में भी सबसे गर्म रहा। उमस भरी गर्मी के कारण कामकाज में लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
इससे पहले बुधवार देर रात आई आंधी के कारण गुरुवार को पारा 44.6 डिग्री के पास पहुंच गया। जो बुधवार की अपेक्षा 0.4 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 29.5 डिग्री पर पहुंच गया। चिलचिलाती धूप के चलते जहां इंसान परेशान है, वहीं जीव-जंतु को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग दोपहर को आवश्यक कार्य से ही बाहर निकल रहे हैं। सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक तेज गर्मी का असर बना हुआ है। बाजारों में गन्ने का रस, नींबू शिंकजी, कुल्फी, आईसक्रीम, फलों के रस व अन्य कोल्ड ड्रिंक्स की बिक्री बढ़ गई है। लोग लू से बचने के लिए इन शीतल पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। दिन में कोई काम हो तो मुंह व सिर पर कपड़ा बांध कर निकलना पड़ता है। बच्चों को बाहर भेजने से गुरेज किया जा रहा है। चिकित्सक तापघात से बचने के लिए घर से बाहर निकलने से पहले पानी, छाछ या लस्सी पीने की सलाह दे रहे हैं।

गर्मी के कारण दोपहर के समय मुख्य बाजार वीरान रहा तो सड़के भी सूनसान नजर आई। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.5डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सप्ताह तक गर्मी के तेवर में कमी के आसार नहीं दिख रहे।
जिला तापमान
चूरू 44.6 डिग्री
बीकानेर 43.8 डिग्री
श्रीगंगानगर 43.0 डिग्री
जैसलमेर 43.0 डिग्री
कोटा 42.7 डिग्री
जयपुर 42.5 डिग्री
जिला तापमान
बाड़मेर 41.8 डिग्री
जोधपुर 41.7 डिग्री
अजमेर 41.5 डिग्री
पिलानी 41.0 डिग्री
डबोक एपी 40.8 डिग्री
(आंकड़े मौसम विभाग के मुताबिक)

Published on:
22 Jun 2018 12:56 pm