
सादुलपुर. गोगाजी मंदिर के पास एक बंद मकान के ताले तोड़कर चोर नगदी एवं सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। इस संबंध में थानाधिकारी महेन्द्रदत्त शर्मा ने बताया कि वार्ड पांच सादुलपुर निवासी हाल निवासी थर्मल पॉवर प्लांट कनिष्ठ अभियंता सूरतगढ़ ने मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार अल सुबह उसके चाचा सुनील ने बताया कि तुम्हारे मकान के ताले टूटे हैं। संभवत: चोरी हुई है। सूचना के तुरंत बाद सूरतगढ़ से रवाना होकर सादुलपुर पहुंचा तथा मकान की जांच की तो सभी कमरों के ताले टूट थे, अटैचियों एवं अलमारियों के ताले टूटे थे। अज्ञात चोरों ने उसके मकान के ताले तोड़कर अलमारी में रखे दस हजार सात ७०० रुपए नकद, एक चांदी का नारियल, दो चांदी के प्याले, दो चांदी की पाजेब जोड़ी, आठ मच्छी चांदी की, एक सोने का मंगलसूत्र, एक चांदी छत्तर तथा चांदी की लक्ष्मी एवं गणेश जी की मूर्ति चोरी कर ले गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना का मौका निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं एडवोकेट मुकेश रामपुरा ने रोष जताते हुए कहा कि शहर में हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं हो रहा है जिसके कारण आमजन में रोष व्याप्त है। गौरतलब है कि इससे पहले छह जनवरी को महाराणा प्रताप चौक वार्ड चार में अज्ञात चोर एक बंद मकान के ताले तोड़कर शिक्षिका खेतड़ी कोपर हाल वार्ड चार महाराणा प्रताप चौक निवासी मुन्नी मीणा के मकान के ताले तोड़कर संदूक में रखे पांच जोड़ी चांदी की पाजेब, एक सोने का मंगल-सूत्र, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चैन तथा बैड में रखा चार भरी सोने का हार, छह सोने की चूड़ी, आठ भरी सोने की कानों की जोड़ी तथा तीस हजार रुपए नकद तथा अन्य घरेलू सामान एवं घड़ी आदि चोरी कर ले गए थे।
चोरी के मामले में एक गिरफ्तार
सुजानगढ़. पुलिस ने बैट्री चोरी के आरोप में गुरुवार रात को एक जने को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक रतनगढ़ निवासी आरोपी नंदलाल खटीक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांडपर सौंपने के आदेश दे दिए।पुलिस ने बताया कि सुरक्षा सुपरवाईजर जयसिंह ने 10 जनवरी को 13 मोबाइल टावर बैट्री चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस प्रकरण में नंदलाल को गिरफ्तार किया गया है।