जानकारी के अनुसार आगार को 7 नई अनुबंधित बसें उपलब्ध कराई गई हैं। इससे पहले बंद किए गए शेड्यूलों को फिर से चालू किया गया है जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
सरदारशहर. सरदारशहर आगार को सात नई बसे मिलने से अब यात्रियों को सुविधा मिलेगी। बसे मिलने के साथ ही आगार की ओर से पूर्व में अस्थायी रूप से बंद किए गए बस शेड्यूलों का पुन: संचालन 1 अप्रेल प्रारंभ कर कुछ मार्गों पर नई सेवाएं भी शुरू की गई हैं। जानकारी के अनुसार आगार को 7 नई अनुबंधित बसें उपलब्ध कराई गई हैं। इससे पहले बंद किए गए शेड्यूलों को फिर से चालू किया गया है जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
जयपुर रूट पर प्रमुख सेवाएं पुन: शुरू
सरदारशहर आगार (Sardarsahar Depot) को मिली नई बसों में से एक बस सुबह 6.30 बजे सरदारशहर से रवाना होकर रतनगढ़, सीकर होते हुए जयपुर 12.30 बजे पहुंचेगी। वापसी में जयपुर (Jaipur) से 1.30 बजे रवाना होकर लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर होते हुए शाम 7.30 बजे सरदारशहर पहुंचेगी। दूसरी बस सुबह 7.20 बजे रवाना होकर रतनगढ़ 8.40 बजे और सीकर 10.50 बजे होते हुए जयपुर दोपहर 1.20 बजे पहुंचेगी। वापसी में जयपुर से दोपहर 2 बजे चलकर शाम 8 बजे सरदारशह पहुंचेगी।
इसी प्रकार फास्ट सेवा के रूप में संचालित यह तीसरी बस सरदारशहर से 7.50 बजे रवाना होकर जयपुर करीब 2 बजे पहुंचेगी। वापसी में जयपुर से 2.55 बजे चलकर रात 8.55 बजे सरदारशहर पहुंचेगी। चौथी बस सरदारशहर से सुबह 9 बजे रवाना होकर रतनगढ़, फतेहपुर, सीकर होते हुए जयपुर 3 बजे पहुंचेगी। वापसी में जयपुर से 3.50 बजे रवाना होकर रात 9.45 बजे सरदारशहर पहुंचेगी। इसके बाद सरदारशहर से 11.35 बजे और जयपुर से 6.30 बजे संचालित होने वाली सेवा में भी नई 2 बाई 2 स्टार लाइन बस लगाई गई है, जिससे यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव मिलेगा।
एक बस श्रीगंगानगर रूट पर लगाई गई है। अत्याधुनिक बसों की सुविधा इस रूट पर नई 2 बाई 2 स्टार लाइन बस लगाई गई है। यह बस सुबह 4.45 बजे सरदारशहर से रवाना होकर सीकर 7.45 बजे और जयपुर 9.45 बजे पहुंचेगी। वापसी में जयपुर से 10.55 बजे रवाना होकर शाम 4.55 बजे सरदारशहर पहुंचेगी। सरदारशहर डीपो के प्रबंधक विक्रमसिंह सोलंकी के अनुसार, इन सेवाओं के पुन: संचालन से खासतौर पर सीकर, रतनगढ़, लक्ष्मणगढ़ और फतेहपुर क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।