चूरू

दो बाइक की भिड़ंत में एक बालक सहित दो की मौत

छापर कस्बे में सोमवार रात सांई मंदिर से कुछ दूरी पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो जनों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया
2 min read
May 28, 2019
churu news
दो बाइक की भिड़ंत में एक बालक सहित दो की मौत

बीदासर.

छापर कस्बे में सोमवार रात सांई मंदिर से कुछ दूरी पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो जनों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। पुलिस थाना छापर के एएसआई रतनलाल ने बताया कि सोमवार रात बीदासर निवासी जगदीश प्रसाद मेघवाल बाइक से ससुराल पडि़हारा से बीदासर आ रहे थे। छापर निवासी शिवरतन जाट दोहिते मनीष के साथ छापर के पास स्थित ढाणी में जा रहे थे। सांई मंदिर से दो किलोमीटर दूर मार्ग पर दोनों बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

तीनों गंभीर घायल हो गए। तीनों को सुजानगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां बीदासर निवासी जगदीश प्रसाद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। छापर निवासी शिवरतन व मनीष को प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रैफ र कर दिया। सीकर में मनीष की मौत हो गई। गंभीर घायल शिवरतन को जयपुर रैफ र कर दिया। मंगलवार को दोनों मृतकों के सीकर व सुजानगढ के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए। बीदासर निवासी मृतक जगदीश के भाई पुरखाराम की रिपोर्ट पर छापर निवासी शिवरतन के खिलाफ बाइक तेज गति व गफलत से चलाने का मामला दर्ज क रवाया है।

सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने तोड़ा दम


सादुलपुर. तीन दिन पूर्व सादुलपुर हिसार सड़क पर दो कारों की भिड़ंत में घायल हुए पति-पत्नी में से हिसार में उपचाराधीन पति ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। पत्नी का गंभीरावस्था में इलाज जारी है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतक शहर के रामबास मोहल्ले के रमेश रेगर हैं। उसकी पत्नी सरिता गंभीर घायल है। जिसका उपचार चल रहा है।

जीप ऑटो रिक्शा की भिड़ंत, दो घायल


सरदारशहर. बीकानेर रोड़ बहादुरसिंह सर्किल के पास मंगलवार दोपहर जीप व ऑटो की भिड़ंत हो गई। जिससे ऑटो में सवार दो जने घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस 108 के पायलट धर्मवीर व ईएमटी मोहम्मद आरीफ ने कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्साकर्मियों ने प्राथमिक उपचार कर चूरू रैफर कर दिया। ऑटो में सवार महेन्द्र नाई व करणीसिंह सरदारशहर की तरफ आ रहे थे। बहादुरसिंह कॉलोनी के सर्किल के पास सामने से आ रही जीप से भिड़ंत हो गई। जिससे ऑटो सवार दोनों घायल हो गए। घटना के बाद चालक जीप छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज किया।

Published on:
28 May 2019 10:50 pm