minor child death: वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
चूरू/कातर. थाना क्षेत्र के गांव सडू बड़ी में मिट्टी के नीचे के दबने से दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत का समाचार लगने पर घरों में कोहराम छा गया। जानकारी के अनुसार सडू बड्डी गांव के नजदीक धोरा खोदा हुआ था। जहां पर शनिवार को 8 वर्षीय विक्रम पुत्र भंवरलाल मेघवाल व 13 वर्षीय सुखाराम पुत्र भोमाराम मेघवाल निवासी सडू बड़ी खेलने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान अचानक धोरा (मिट्टी) खिसकने से दोनो बच्चे नीचे दब गए। शाम तक दोनों बच्चों के घर नहीं पहुंचने पर सुखाराम का पिता भोमाराम तलाशता हुआ पहुंचा।
इस दौरान उसे पुत्र का सिर मिट्टी में दबा दिखाई देने पर अचेत होकर गिर पड़ा। इधर, घटनाक्रम की ग्रामीणों को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे व जैसे तैसे मिट्टी में दबे हुए बच्चो को बाहर निकाला गया। बाद में लोग दोनों बच्चों को नजदीक अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने विक्रम व सुखाराम को मृत घोषित कर दिया। रविवार को बीदासर उपखंड अधिकारी श्योराम वर्मा पहुंचे व घटना की जानकारी ली। एसडीएम वर्मा ने बताया कि पीडि़त परिजनों को मुख्यमंत्री आपदा कोष से राजकीय लाभ दिलाने के लिए पटवारी को निर्देश दिए गए हैं। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सौ ग्राम गांजा बरामद
चूरू, कोतवाली पुलिस की ओर से गश्त के दौरान एक जने के कब्जे से सौ ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक एसआई रमेश पन्नू ने गश्त के दौरान चार नम्बर स्कूल के सामने एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से सौ ग्राम अवैध गांजा मिला। मामले में आरोपी प्रभुदयाल भाट निवासी भाटो का बास वार्ड 38 को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच एसआई लियाकत को सौंपी गई है