चूरू

अज्ञात वाहन ने ली कांस्टेबल की जिंदगी

चूरू-भालेरी मार्ग पर गांव घंटेल के पास रविवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कांस्टेबल की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस के मुताबिक गांव आसलखेड़ी के पास स्थित ढाणी गुर्जरान निवासी बाइक सवार कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार गुर्जर (23) रविवार देर शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हो गया।
2 min read
Oct 16, 2018
churu road accident news
churu photo

चूरू.

चूरू-भालेरी मार्ग पर गांव घंटेल के पास रविवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कांस्टेबल की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस के मुताबिक गांव आसलखेड़ी के पास स्थित ढाणी गुर्जरान निवासी बाइक सवार कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार गुर्जर (23) रविवार देर शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हो गया। घायल सिपाही को चूरू के भरतिया अस्पताल में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे रैफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन सुरेंद्र को लेकर उपचार के लिए जयपुर रवाना हो गए। रास्ते में सीकर के पास उसने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह पुलिस ने सीकर के राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बड़े भाई सुरेश कुमार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। वहीं मौत की खबर लगते ही परिवार में चीख-पुकार गूंजने लगी।

बाइक से गिरे सालासर यात्री घायल

सरदारशहर. भानीपुरा थाने के गांव मालसर फांटे के पास मेगा हाइवे पर रविवार देर रात बाइक से गिरे सालासर यात्री घायल हो गए। घायल यात्री को यहां से गुजर रहे लोगों ने कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। सूत्रों के अनुसार अबोहर निवासी बलवीरसिंह (58 ) राय सिख बाइक से अबोहर से सालासर जा रहा था कि मालसर फांटे के पास पैदल यात्रियों से टकरा गया जिसके कारण बलवीरसिंह बाइक से गिर गया। इसी प्रकार सोमवार दोपहर सावर गांव के पास मेगा हाइवे में सड़क हादसे में तीन घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार गुरमीतसिंह 23 व सुनीलसिंह बाइक से सालासर से वापस अपने गांव जा रहे थे कि सावर गांव के पास सावर गांव की सुनीता गुंसाई के टक्कर मार दी। जिसके कारण बाइक सवार गुरमीतसिंह, सुनीलसिंह व पैदल चल रही सुनीता घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस 108 के माध्यम से कस्बे के राजकीय अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया तथा गंभीर रूप से घायल सुनीता को बीकानेर रैफर कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
बीदासर. बीदासर नोखा मार्ग पर रविवार देर शाम सड़क हादसे में हुई दो युवकों की मौत के बाद सोमवार सुबह राजकीय सीएचसी में पोस्टमार्टम किया गया। म़ृतक सेठूराम मेघवाल निवासी ढाणी धोरान व हसंराज मेघवाल निवासी राजलदेसर की मौत हुई थी। मृतक दोनों जीजा-साला थे। पुलिस ने मृतक सेठुराम के भाई रमेश कुमार ने सोमवार को पुलिस थाना मे लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रमेश की रिपोर्ट पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
16 Oct 2018 12:01 pm
Published on:
16 Oct 2018 12:01 pm