चूरू

18 साल की कुंवारी लड़की ने दिया नवजात को जन्म, कॉलेज छात्रा दिल्ली पुलिस की कर रही थी तैयारी

18 Year Unmarried Girl Gives Birth To Child: परिजनों के द्वारा नवजात बालिका को अपनाने से मना करने के बाद चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम नवजात बालिका को लेकर चूरू के राजकीय मातृ एवं शिशु अस्पताल पहुंची।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jan 2025, 2:56 PM IST
Feature image

Churu News: चूरू जिले की साहवा सीएचसी में 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा के प्रसव का मामला सामने आया हैं। जहां प्रसव के बाद प्रसूता और उसके परिजनों ने नवजात को अपनाने से इंकार कर दिया।

सीएचसी प्रभारी की सूचना पर चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम साहवा सीएचसी पहुंची। जहां टीम ने मामले की जानकारी जुटाई। परिजनों के द्वारा नवजात बालिका को अपनाने से मना करने के बाद चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम नवजात बालिका को लेकर चूरू के राजकीय मातृ एवं शिशु अस्पताल पहुंची। जहां अस्पताल की एफबीएनसी वार्ड में नवजात को भर्ती करवाया।

चाइल्ड हेल्प लाइन के जिला समन्वयक पन्नेसिंह ने बताया की शुक्रवार सुबह हेल्प लाइन के पोर्टल पर सूचना मिली की साहवा सीएचसी में 18 वर्षीय अविवाहित कॉलेज छात्रा ने नवजात को जन्म दिया हैं।

मगर प्रसूता और उसके परिजन नवजात को अपनाने से मना कर रहे हैं। जिला समन्वयक ने बताया कि 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा भादरा स्थित कोचिंग में दिल्ली पुलिस की तैयारी के लिए जाती थी। वही नवजात का वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.सुनील शर्मा की देखरेख मे उपचार चल रहा हैं।

नवजात बालिका का जन्म दो किलो 730 ग्राम है। डॉक्टरों के अनुसार नवजात के स्वस्थ होने के बाद उसे चाइल्ड हेल्पलाइन के जरिए शिशु गृह मे भेजा जाएगा। फिलहाल नवजात स्वस्थ है। शनिवार को उसकी ब्लड संबंधी और अन्य जांचे करवाई जाएगी।

Updated on:
19 Jan 2025, 2:56 PM IST
Published on: