31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1 फरवरी से शुरु हो रही ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’, जानें आवेदन की आखिरी तारीख, गाइडलाइन जारी

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana : 1 फरवरी से शुरु हो रही 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना', जानें आवेदन की आखिरी तारीख, गाइडलाइन जारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 19 Jan 2025, 2:51 PM IST

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana : मध्य प्रदेश में आगामी 1 फरवरी 2025 से 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना' की शुरुआत होने जा रही है। योजना के तहत शिर्डी की यात्रा कराई जा रही है। तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है।

शिर्डी की यात्रा के लिए पहली स्पेशल ट्रेन राज्य के जबलपुर रेलवे स्टेशन से 1 फरवरी 2025 को रवाना होगी। शिर्डी के लिए जबलपुर जिले से 300 सीटों का कोटा निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें- Government Job : हजारों पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें कब से कबतक कर सकते हैं आवेदन

यहां कर सकते हैं आवेदन

जबलपुर से शिर्डी तीर्थ यात्रा के लिए 21 जनवरी तक के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बुजुर्ग तहसील स्तररांझी, गोरखपुर, आधारताल, सिहोरा, पाटन, मंझौली, कुंडम, पनागर, शाहपुरा और जबलपुर तहसील कार्यालय के साथ साथ नगर निगम, नगरपालिका और पंचायत कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। यात्रा को लेकर जबलपुर कलेक्टर की ओर से पूरी गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है।