31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Government Job : हजारों पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें कब से कबतक कर सकते हैं आवेदन

Government Job : मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2025 के पहले महीने में ही नौकरी का पिटारा खोल दिया है। शिक्षा विभाग में 7 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। जानें भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी खास बातें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 19 Jan 2025, 10:56 AM IST

Government Job

Government Job : मध्य प्रदेश सरकार ने नए साल के पहले महीने में ही प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। शिक्षा विभाग में 7 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर वेकेंसी निकली है। भर्ती विज्ञापन के साथ परीक्षा की तारीख भी फाइनल कर दी है। अभ्यर्थी 28 जनवरी से अप्लाई कर सकेंगे।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल बोर्ड ने 7 हजार 929 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला है। इसमें से स्कूल शिक्षा विभाग में 7 हजार 82 पदों पर भर्ती की जाएगी। जबकि जनजातीय कार्य विभाग में 847 पदों पर नियुक्ति की होगी। परीक्षा 20 मार्च से दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 11 बजे तक रहेगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा में करीब 1 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- रेलवे ने कैंसिल की भोपाल से गुजरने वाली कई ट्रेनें, 21 फरवरी से 7 मार्च तक का शेड्यूल जारी

कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन

आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी से शुरू होगी जो 11 फरवरी 2025 तक चलेगी। अभ्यर्थी 16 फरवरी तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे।

आवेदन जमा करने की तारीख: 28 जनवरी से

फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख: 11 फरवरी

संशोधन की तारीख: 16 फरवरी तक

यह भी पढ़ें- अचानक कार रुकवाकर दिग्विजय सिंह सीटों के नीचे ढूंढने लगे कोई चीज, सब रह गए हैरान, Video

खाली पदों पर होगी भर्ती

-शिक्षक : 7929 ( स्कूल शिक्षा 7082+847 जनजातीय विभाग)

-माध्यमिक शिक्षक खेल : 338 पद

-माध्यमिक शिक्षक संगीत गायन वादन : 392 पद

-प्राथमिक शिक्षक खेल : 1377 पद

-प्राथमिक शिक्षक संगीत गायन वादन : 452 पद

-प्राथमिक शिक्षक नृत्य : 270 पद