
Trains Cancelled : रेलवे यात्री के लिए यह खबर अच्छी नहीं है। यात्रा करने के पहले यह खबर पढ़ना जरूरी है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से गुजरने वाली कई ट्रेनें अस्थायी रूप से निरस्त कर दी गई है। बता दें कि निरस्त की गई ट्रेनों में मालवा एक्सप्रेस का नाम भी शामिल है।
दरअसल, जम्मू तवी स्टेशन पर री-डेवलपमेंट और यार्ड कनेक्शन के नॉन-इंटरलॉकिंग का काम शुरु किया गया है, जिसके चलते भारतीय रेलवे द्वारा कई ट्रेनें निरस्त की गई हैं। उत्तर रेलवे द्वारा कैंसिल की गई सभी ट्रेनों की सूची जारी की है, जो प्रभावित होंगी।
वहीं, रेल्वे की ओर से यात्रा पर जाने वाले यात्रियों से की अपील की गई है कि आगामी यात्रा की प्लानिंग करने से पहले कैंसिंग की गई ट्रेनों की सूची जरूर देख लें। 8 ट्रेनें 21 फरवरी से 7 मार्च तक निरस्त रहेंगी। जम्मू स्टेशन पर जारी निर्माण कार्य बाधक बना है। इनमें महाराष्ट्र से रवाना होने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।
Updated on:
18 Jan 2025, 4:19 PM IST
Published on:
18 Jan 2025, 4:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.