
सरदारशहर.
भानीपुरा पुलिस ने शनिवार रात को हरियाणा से गुजरात ले जा रही अवैध शराब से भरे ट्रक के साथ एक जने को गिरफ्तार किया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी रामकिशन ने बताया कि शनिवार रात को अवैध शराब से भरा ट्रक हरियाणा से गुजरात की ओर जाने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने थाने के आगे मेगा हाइवे पर नांकाबंदी की। रावतसर से आ रहे गुजरात नंबर के ट्रक को रोकने का संकेत किया तो चालक ने पुलिस देखकर ट्रक भगाने का प्रयास किया। भानीपुरा पुलिस ने ट्रक का पीछाकर पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक तलाशी ली तो उसमें पंजाब, हरियाणा व अरुणाचल निर्मित अवैध शराब के 727 कार्टन मिले। जिसकी अनुमानित कीमत 35 लाख बताई जा रही है। तलाशी के दौरान सामने आया कि शराब के कार्टनों पर तुड़ी से भरे कट्टे डाले हुए थे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर बाड़मेर जिले के खड़ीन गांव के निवासी चालक नरसिंगराम जाट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
ट्रोला-कार की भिडं़़त में तीन की मौत
लाडनूं. पत्रिका. गांव गैनाणा के पास हाइवे पर रविवार देर शाम ट्रोला व कार की भिड़ंत में कार सवार तीन जनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। जिसे 108 एंबुलेंस की सहायता से राजकीय अस्पताल ले जाया गया। प्राप्त सूत्रों के मुताबिक कार में सवार खींवसर के गांव माडपुरा हाल जोधपुर बिलाड़ा निवासी ताराचंद सोनी व दो महिलाएं व एक बच्चा कार में गैनाणा के पास से गुजर रहे थे। तभी कार अनियंत्रित होकर ट्रोले में जा घुसी। हादसे में दोनों महिलाओं व बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक ताराचंद सोनी गंभीर घायल हो गया। वहीं दूसरा हादसा गांव हुडास के पास हुआ। जिसमें कार सवार हरेंद्र कुमार मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई।