चूरू

भीमसाना तक ही पहुंचा सिधमुख नहर वितरिका का पानी

सिधमुख वितरिका में 24 फरवरी से छोड़ा गया पानी बुधवार तक भी सिधमुख टैल तक नहीं पहुंचा। सिधमुख वितरिका में पानी चोरी के कारण धीमी गती से पानी भीमसाना तक ही पहुचं पाया जिसके चलते सिधमुख माइनर सूखी ही रही।
less than 1 minute read
Mar 01, 2019
churu news
भीमसाना तक ही पहुंचा सिधमुख नहर वितरिका का पानी

सिधमुख. सिधमुख वितरिका में 24 फरवरी से छोड़ा गया पानी बुधवार तक भी सिधमुख टैल तक नहीं पहुंचा। सिधमुख वितरिका में पानी चोरी के कारण धीमी गती से पानी भीमसाना तक ही पहुचं पाया जिसके चलते सिधमुख माइनर सूखी ही रही। वहीं सिधमुख माइनर से मिट्टी निकलवाने एंव सफाई पर भी सिंचाई विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हर बार रेगुलेशन की बैठक में पानी चोरी पर अकुंश लगाने एवं टैल तक पानी पहुंचाने के लिए किसान बार-बार आवाज उठा रहे हैं किन्तु उसके बाद भी प्रशासन एवं सिंचाई विभाग कोई ध्यान नहीं ंदे रहा है। नहर संघर्ष समिति के संयोजक अशोक जागिड़ ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारी भादरा क्षेत्र में हो रहे पानी चोरी का सबूत मांग रहे हंै किन्तु उन्हे भादरा क्षेत्र में खेतों में चोरी से सिंचाई किए खेत दिखाई नहीं दे रहे है। सिंचाई विभाग एवं प्रशासन के हल्के रवैए के चलते किसान दुबारा अपनी मांगों को लेकर धरना शुरू करेंगे।

Published on:
01 Mar 2019 03:01 pm