चूरू

परीक्षा देने जा रहे थे, पहुंच गए अस्पताल

पर्यावरण चौक के पास मेगा हाइवे पर मंगलवार सुबह बस की टक्कर से बाइक सवार दो छात्र घायल हो गए।
less than 1 minute read
Feb 13, 2019
churu news
परीक्षा देने जा रहे थे, पहुंच गए अस्पताल

सरदारशहर. पर्यावरण चौक के पास मेगा हाइवे पर मंगलवार सुबह बस की टक्कर से बाइक सवार दो छात्र घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि तहसील के गांव भोजरासर निवासी मनोज कुमार जाट व नेक मोहम्मद बाइक पर सवार होकर बीए प्रथम वर्ष भूगोल का पेपर देने राजकीय महाविद्यालय जा रहे थे। पर्यावरण चौक के पास निजी बस चालक ने टक्कर मार दी।जिससे दोनों विद्यार्थी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। विद्यार्थियों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल मनोजकुमार को बीकानेर रैफर कर दिया। पुलिस ने निजी बस को जब्त कर मामला दर्ज किया।

जिले में बढ़ रहा दुर्घटना का ग्राफ
जिले में दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। बेतरतीब तरीके से चलने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में इन वाहन चालकों के हौसले बुलंद है। यही नहीं पुलिस ने सड़क सुरक्षा यातायात सप्ताह भी चलाया था लेकिन ये भी कारगर नहीं हुआ। क्योंकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहना जरूरी है।

Published on:
13 Feb 2019 01:56 pm