चूरू

विधायक बुडानिया ऐसा क्या बोल गए जिसे सुन रह गए सभी दंग

पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को पंचायत समिति के सभागार में प्रधान जयसिंह मेघवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदस्यों ने तहसील में चल रही पेयजल समस्या के प्रति रोष जताते हुए जलदाय अधिकारियों के प्रति का समस्या के प्रति गंभीर नही होने का आरोप लगाया।
2 min read
Jan 11, 2019
churu news
विधायक बुडानिया ऐसा क्या बोल गए जिसे सुन रह गए सभी दंग

तारानगर. पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को पंचायत समिति के सभागार में प्रधान जयसिंह मेघवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदस्यों ने तहसील में चल रही पेयजल समस्या के प्रति रोष जताते हुए जलदाय अधिकारियों के प्रति का समस्या के प्रति गंभीर नही होने का आरोप लगाया। बैठक में विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों के बार-बार बुलाने पर भी उपस्थित नहीं होने पर रोष जताते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित करना चाहिए। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता सूचना दिए जाने के बावजूद बैठक में उपस्थित नही हो रहे यह सदन की गरिमा के खिलाफ है। इस पर विधायक नरेन्द्र बुडानिया ने कहा कि पंचायत समिति की बैठक कोई छोटी बैठक नहीं है। अधिकारियों काम तो करना पड़ेगा, सरकार बदल गई है इसलिए अधिकारी अपने काम के तौर-तरीकों को भी जल्द बदल लें। जनता के काम गंभीरता से करें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायक बुडानिया ने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी यह पहली बैठक है यदि अगली बैठक में कोई भी अधिकारी अनुपस्थित रहा तो उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव लेकर कार्रवाई की जाएगी। जलदाय विभाग के एईएन रामनिवास रेगर जब पेयजल समस्याओं के बारे में जबाव देने लगे तो विधायक बुडानिया रेगर को बीच में टोका। उन्होंने हम आपके भाषण सुनने नही बल्कि काम करवाने आए हैं। उन्होंने अधिकारियों को दस दिन में समस्याओं का निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। एसडीएम मीनू वर्मा ने कहा कि अधिकारियों का कर्तव्य बनता है कि वे संवेदनशील बनकर जनता की समस्याओं का समय पर निराकरण करें । प्रधान जयसिंह मेघवाल ने कहा कि अधिकारी सदस्यों की भावनाओं की कद्र करें। अन्यथा नोटिस दिया जाएगा। बीडीओ डा. मदनलाल बैरवा ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में सदस्यों ने सारायण, बास सारायण, कोहिणा, ढाणी आशा, झोथड़ा, रैयाटुंडा, नेठवा, बुचावास, झाड़सर छोटा, ढाणी कुम्हारान, ढिंगी, लाम्बा की ढाणी, सात्यूं, धीरवास, पूनसीसर सहित पूरी तहसील भर के गांवों में चल रही पेयजल समस्या दूर करने, पेयजल पाईप लाईन डालने, घर-घर नल कनेक्शन योजना के तहत चल रहे कार्य को शीघ्र पूरा करवाने, ढीले तारों को कसवाने, बकाया विद्युत कनेक्शन देने, स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य करवाने आदि समस्याएं उठाई। बैठक में तहसीलदार तेजपाल गोठवाल, उपप्रधान हुकमीचंद परिहार, पंस सदस्य तिलोकाराम कस्वा, राजेन्द्र जोईया, सरपंच जयपाल धुआ, लीलाधर बागोरिया, सीताराम शर्मा, सावित्री दूत, विनोद कस्वा, सुरेन्द्र कस्वा, शीशपाल सहारण, मोहनलाल सुथार, मो. आरिफ, नोरंग धीनवाल, सुरेन्द्र सहारण, मनफूल बागौड़, दलीप रेप्सवाल, ओमप्रकाश झाझडिय़ा, भादरसिंह प्रजापत, जयवीर गोदारा, रामप्रसाद सहारण, पवन योगी आदि सदस्य, जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी मौजूद थे। विधायक बुडानिया का पंचायत समिति पहुंचने पर जयचंद शर्मा, पुष्करदत्त इंदौरिया, कृष्ण सहारण, संजय कस्वा, जसवंत स्वामी, हरिसिंह बेनीवाल, याकूब तेली, सुरेन्द्र सहारण, जयपाल धुआ, शिशपाल सहारण आदि जनप्रतिनिधियों, सदस्यों, अधिकारियों व लोगों ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।

Updated on:
12 Jan 2019 03:44 pm
Published on:
11 Jan 2019 10:44 pm