चूरू

सरकारी स्कूल के बगीचे को देख आप भी रह जाएंगे हैरान

राजकीय माध्यमिक विद्यालय गाजसर में बुधवार को शिक्षक निहालसिंह लांबा की ओर से बनवाई गई वाटिका का लोकार्पण किया गया। लांबा ने उक्त वाटिक का निर्माण पिता स्वतंत्रता सेनानी नारायणसिंह लांबा व माता अणची देवी की स्मृति में एक लाख से अधिक रपए खर्च स्वयं व स्टाफ तथा विद्यार्थियों के सहयोग से तैयार किया।
less than 1 minute read
Jan 17, 2019
churu news
सरकारी स्कूल के बगीचे को देख आप भी रह जाएंगे हैरान

चूरू. राजकीय माध्यमिक विद्यालय गाजसर में बुधवार को शिक्षक निहालसिंह लांबा की ओर से बनवाई गई वाटिका का लोकार्पण किया गया। लांबा ने उक्त वाटिक का निर्माण पिता स्वतंत्रता सेनानी नारायणसिंह लांबा व माता अणची देवी की स्मृति में एक लाख से अधिक रपए खर्च स्वयं व स्टाफ तथा विद्यार्थियों के सहयोग से तैयार किया। लोकार्पण के मुख्य अतिथि डीईओ माध्यमिक पितरामसिंह काला थे। उन्होंने कहा कि स्कूल में करीब पांच सौ पौधे व 40 गमले लगाए गए हैं। यह पर्यावरण की दृष्टि से काफी सराहनीय कार्य है। छाया के अलावा फलदार पौधे भी इसमें लगाए गए हैं जो आगे चलकर स्कूल के लिए काफी लाभकारी होंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि समसा एपीसी गोविन्दसिंह राठौड़, विजयपाल लांबा ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता ओमप्रकाश तंवर ने की। इस दौरान प्रधानाध्यापक दिलीप सिंह शेखावत, निहालसिंह लांबा, पवन कुमार, कर्णपाल, सुमन महला, विक्रमसिंह पूनिया, श्योदानसिंह, सुधेश सिंह, राजकुमार, हरिकृष्ण, शुभकरण, ओमप्रकाश, अमित कुमार, संगीता शर्मा आदि मौजूद थे। संचाचन विष्णुदत्त स्वामी ने की।

Published on:
17 Jan 2019 05:10 pm