चूरू

युवाओं का ये निर्णय देख आप भी चौंक जाएंगे

कातर क्षेत्र के गांव नोहडिय़ा में युवाओं ने स्वच्छता की मुहिम शुरू की है। गांव में 25 जनवरी को कुछ युवाओं ने बैठकर गांव में सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया और गलियों में सफाई का काम शुरू कर दिया।
less than 1 minute read
Jan 29, 2019
churu news
युवाओं का ये निर्णय देख आप भी चौंक जाएंगे

कातर. कातर क्षेत्र के गांव नोहडिय़ा में युवाओं ने स्वच्छता की मुहिम शुरू की है। गांव में 25 जनवरी को कुछ युवाओं ने बैठकर गांव में सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया और गलियों में सफाई का काम शुरू कर दिया। 26 जनवरी को कार्यक्रम में युवाओं ने गांव के पंचों को बुलाकर स्वच्छता के महत्व को समझाया और सहयोग की मांग की। युवाओं ने ग्रामीणों से लिखित में कुछ शर्तें लिखकर पंचों से सहयोग की अनुमति ले ली। इसके बाद कुछ युवा अपने स्तर पर सफाई में लग गए। धीरे-धीरे देखते ही देखते गांव में सफाई अभियान जोर पकडऩे लगा। हाथों में फावड़ा, चोसनगिया, कुल्हाड़ी, तगारी लेकर सफाई करने वालों का कारवां बढ़ता ही गया आज गांव की सभी गलियों में साफ सफाई व अतिक्रमण हटाने का काम चल रहा है। यहां से गन्दगी हटा कर खड्डा खोदकर जमीन में दबा दिया गया। घास-फूस एकत्रित कर जला दिया। अतिक्रमण हटाने के बाद अब यहां का स्वरूप बदला हुआ नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अब हमे बहुत ही सुहावनी व मनमोहक गलिया लग रही हैं। कई जगह पेंङ्क्षटग भी की गई है।


लिखित में शर्ते
गांव का युवा सात दिनों में पूरे गांव की सफाई करेंगे जिसमे गांव की गलियों में गन्दगी, राख, खर-पतवार, अवैध कंकर की ढेरियां आदि को हटाकर साफ करेंगे।गांव की गलियों में से अतिक्रमण हटाकर चौड़ी करेंगे। यदि सात दिन बाद किसी ने गलियों में गन्दगी किया तो उस पर 500 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।


यहां की सफाई
सरकारी आवासों के इर्द-गिर्द स्थान, मुख्य बस स्टैंड, बाड़सर रोड, लालगढ़ रोड, कांधलसर, अमरसर व सडडू जाने वाले कच्चे रास्तों की सफाई की। तीन दिन बाद गन्दगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। सफाई के लिए दो ट्रैक्टर, एक ट्रॉली व किराए पर एक जेसीबी, कुल्हाड़ी फावड़ा, चोसनगिया का उपयोग किया जा रहा है।

Published on:
29 Jan 2019 10:55 pm