
नई दिल्ली। क्रिकेट दुनिया का एक ऐसा खेल है जहा पल पल खेल बदल जाता है। इसी लिए क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है, ऐसा ही कुछ राजस्थान की राजधानी जयपुर में खेले गए एक घरेलू टी-20 मैच मैच मैं हुआ। टी-20 क्रिक्केट का ऐसा फॉर्मेट है जहाँ कोई भी रिकॉर्ड बनना संभव है। इस तेज तर्रार खेल मैं 15 वर्षीय आकाश चौधरी ने कुछ ऐसा करिश्मा कर दिखाया जो आज तक विश्व के किसी भी मैच मैं नहीं हुआ है।
टी-20 की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि
जी हां जयपुर में खेले गए एक घरेलू टी-20 मैच मैच मैं आकाश चौधरी ने दिशा क्रिकेट एकेडमी की तरफ से खेलते हुए एक पारी में दस विकेट लिए। टी-20 मैचों में ये अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। स्व. भवेर सिंह टी20 टूर्नामेंट में पर्ल एकेडमी के खिलाफ खेलते हुए आकाश ने यह उपलब्धि हासिल की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी तक कोई भी खिलाड़ी टी-20 क्रिकेट में 10 विकटे हासिल नहीं कर पाया है।
हैट्रिक भी ली
पर्ल एकेडमी ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया और दिशा क्रिकेट एकेडमी को 20 ओवरों में सिर्फ 156 रन बनाने दिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पर्ल एकेडमी की पूरी टीम आकाश चौधरी की धमाकेदार परफॉरमेंस के चलते सिर्फ 36 के स्कोर पर ढेर हो गई। अपने पहले ही ओवर में आकाश ने दो विकेट चटकाए। दूसरे और तीसरे ओवर में फिर दो-दो विकेट लिए और अपने चौथे व आखिरी ओवर में हैट्रिक लेते हुए चार विकेट लिए। मैच में आकाश के गेंदबाजी का आंकड़ा 4-4-0-10 रहा। क्रिकेट में आंकड़ों के जानकार मोहनदास मेनन ने यह जानकारी अपने ट्विटर पर शेयर की है।
अनिल कुंबले और जिम लेकर कर चुके है ये कारनामा
अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा सिर्फ भारत के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले और इंग्लैंड के जिम लेकर ही कर पाए हैं। कुंबले फरवरी 1999 को हुए टेस्ट मैच पाकिस्तान के खिलाफ और जिम लेकर ने 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कारनामा कर चुके हैं। सीमित ओवरों के खेल में ये किसी ने भी आज तक 10 विकेट नहीं लिए है।