क्रिकेट

रवि शास्त्री के कोरोना पॉजिटिव होने से भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ी, 5वें टेस्ट से बाहर रहेंगे ये 2 सदस्य

रवि शास्त्री के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई है। इसकी वजह से पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया के दो सदस्य भी दूर रहेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Sep 2021, 6:38 PM IST
ravi_shastri.jpg

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट लंदन के द ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। लेकिन इस बीच हेड कोच रवि शास्त्री के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद टीम इंडिया की मुश्किलं और ज्यादा बढ़ गई हैं। दरअसल, कोच रवि शास्त्री के साथ बोलिंग कोच भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर, भारतीय टीम के फिजियो नितिन पटेल को भी आइसोलेट कर दिया गया। इन सभी का RT-PCR टेस्ट करवाया गया है जिसमें भरत अरुण और आर श्रीधर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

भारत अरुण और आर श्रीधर भी 5वें टेस्ट से दूर रहेंगे
कोच रवि शास्त्री के साथ टीम के बॉलिंग कोच भारत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर भी 5वें टेस्ट के समय टीम इंडिया के साथ नहीं जुड़ पाएंगे। जब तक इनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आ जाती। दोनों ही टीम चौथे टेस्ट में बढ़त लेेने की कोशिश कर रही हैं।

भारत को जीत के लिए चाहिए 8 विकेट
इंग्लैंड की टीम लंच तक दो विकेट के नुकसान पर 130 रन से ज्यादा का स्कोर बना चुके हैं। अब जीत के लिए 230 रनों की जरूरत है। वहीं भारतीय टीम को जीत के लिए 8 विकेट के जरूरत है।

भारतीय टीम
रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज।

Updated on:
6 Sep 2021, 6:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All