साहिबजादा फरहान की कप्तानी में श्रीलंका को टी20 सीरीज में हराकर पाकिस्तान ने नए युग की शुरुआत की और अब उन्हें वनडे टीम में भी शामिल कर लिया गया है, जहां पाकिस्तान तीन मैच जीत चुका है। पाकिस्तान की टीम इससे पहले तीन बार ट्राई सीरीज की मेजबानी कर चुकी है और तीनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस बार जिस तरह से टीम प्रदर्शन कर रही है, उससे लग रहा है कि शाहीन अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम एक और इतिहास रचेगी और पहली बार अपने घर में ट्राई सीरीज जीतेगी।