26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ 3rd T20: वेलिंगटन में टीम इंडिया लगाएगी जीत की हैट्रिक? पिछले 6 सालों में यहां न्यूजीलैंड का ऐसा रहा है हाल

IND vs NZ 3rd T20, Wellington Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजरें सीरीज जीतने पर होंगी, जबकि न्यूजीलैंड पहली जीत के साथ वापसी करना चाहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 26 Oct 2026, 7:01 PM IST

Wellington cricket ground

वेलिंगटन क्रिकेट ग्राउंड (फोटो-BCCI)

India vs New Zealand 3rd T20 Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का कारवां अब वेलिंगटन पहुंच चुका है, जहां टीम इंडिया सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, तो न्यूजीलैंड सीरीज की पहली जीत हासिल करना चाहेगा। साथ ही भारत के खिलाफ अपनी सरजमीं पर हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेगा। हालांकि, वेलिंगटन के आंकड़े न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। यहां पर अब तक खेले गए 18 में से उसे सिर्फ 10 मैचों में जीत मिली है, जबकि आठ बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। ओवरऑल आंकड़े तो फिर भी ठीक हैं, लेकिन पिछले सात सालों के आंकड़े न्यूजीलैंड के कप्तान और खिलाड़ियों की टेंशन बढ़ा देंगे।

कीवी टीम के लिए 2020 से आंकड़े खराब

आपको बता दें कि साल 2020 से अब तक न्यूजीलैंड ने यहां सात टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे पांच में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर, टीम इंडिया के खिलाफ उसके पिछले आंकड़े भी अच्छे नहीं हैं। अपनी धरती पर न्यूजीलैंड की टीम पिछले नौ मैचों से भारतीय टीम के खिलाफ जीत के लिए तरस रही है।

इसके अलावा, इस सीरीज में वह लगातार दो मैच हार चुकी है। साथ ही, पिछला मुकाबला भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहीं खेला गया था, जिसमें न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था। साल 2020 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां एक टक्कर हुई थी। यह मुकाबला 20-20 ओवर के बाद टाई हो गया था और सुपर ओवर में भारतीय टीम ने जीत हासिल कर ली थी।

तेज गेंदबाज भी नहीं रहे हैं असरदार

न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी समस्या उसका पेस अटैक है। अब तक दो मैचों में स्पिनर्स ने आठ विकेट चटकाए हैं, तो तेज गेंदबाज अब तक सिर्फ चार विकेट निकाल पाए हैं और उनका इकोनॉमी रेट 11.78 का रहा है। उनकी तुलना में स्पिनर्स ने ज्यादा बेहतर गेंदबाजी की है और उनका इकोनॉमी रेट भी सिर्फ 8.5 रहा है।

सीरीज के पहले दोनों मुकाबले क्राइस्टचर्च में खेले गए थे, जहां टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में 226 रन तेज कर 4 विकेट से जीत हासिल की थी और दूसरे मुकाबले में 70 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद 181 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया।